Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

Video इसे ही कहते हैं ‘दरोगा’ होना! हुजूर के ठाठ तो देखिए…

आगरा में एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है. 2 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में दरोगा जी टेबल पर दोनों पैर रखकर फोन पर किसी से बात करते नजर आ रहे हैं. दरोगा जी के सामने डरे सहमें कुछ फरियादी बैठे हुए हैं और दरोगा जी के फोन कटने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी बात रख सकें.

सबसे बेपरवाह दरोगा जी टेबल पर फरियादी के मुंह के सामने पैर रखकर आराम से फोन पर बात करने में मस्त हैं. यह वीडियो आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नुनहाई चौकी का का है और दरोगा जी का नाम नित्यानंद पांडे है.

एक शख्स जो पुलिस चौकी में अंदर गया है, वही खुफिया कैमरे से चौकी इंचार्ज नित्यानंद पांडे की स्टाइल का वीडियो बनाता रहा. वीडियो में ये भी दिख रहा है कि खुफिया कैमरे से वीडियो बनाने वाले शख्स को दरोगी जी बैठने के लिए इशारा कर रहे हैं पर वह बैठता नहीं है.

देखें पूरा वीडियो…

वीडियो और रिपोर्ट : फरहान खान, आगरा
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन