Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

IGT कंपनी पर पूर्व कर्मचारी ने मानसिक उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज, देखें नोटिस

गुरुग्राम: गुरुग्राम स्थित आईजीटी (IGT) कंपनी पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न, टॉर्चर, मानहानि और अव्यवस्थित तरीके से नौकरी से निकाले जाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।

इससे पहले भी कंपनी में वर्क ओवरलोड और टॉक्सिक वर्क कल्चर को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जब कुछ ही दिन पहले एक नवयुवती की मौत हो गई थी। अब एक और कर्मचारी सामने आया है जिसने मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है।

बिना पूर्व सूचना अचानक नौकरी से निकाला गया
पीड़ित कर्मचारी देवांशु बत्रा के मुताबिक, कंपनी ने करीब एक साल पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी लागू करने के बाद अचानक कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। न तो किसी को पहले से सूचना दी गई और न ही निकाले गए कर्मचारियों को कोई मुआवज़ा या सहायता दी गई। इस घटनाक्रम के चलते पीड़ित कर्मचारी लंबे समय से मानसिक तनाव और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

NGO ने की मदद की पेशकश, कंपनी ने किया नजरअंदाज
पीड़ित की सहायता के लिए एक एनजीओ आगे आया जो बेसहारा बच्चों और महिलाओं की मदद करता है। एनजीओ ने कंपनी से संवाद स्थापित करने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी कंपनी की तरफ से उपेक्षा और मज़ाक का सामना करना पड़ा।

कानूनी कार्रवाई शुरू, नोटिस भेजा गया
पीड़ित कर्मचारी ने अब कानूनी रास्ता अपनाते हुए कंपनी को नोटिस भेजा है। शिकायत में मानसिक उत्पीड़न, अपमानजनक व्यवहार, बिना कारण निकाले जाने और पुनर्वास न मिलने जैसी बातें दर्ज की गई हैं।

मामले की अगली सुनवाई 12 जून 2025 है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि IGT कंपनी इस गंभीर आरोप का क्या जवाब देती है और अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है।

इस मामले पर कंपनी का पक्ष जानने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जबाव मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।

इससे पहले की खबर यहां पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन