Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सरहद की रक्षा करने वाला फौजी और उसके परिजन यूपी में सुरक्षित नहीं (देखें वीडियो)

यूपी में जंगलराज का आलम ये है कि सेना का एक जांबाज़ जवान यूपी पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है और पुलिस कान में तेल डाले सोई है. आगरा के रहने वाले फौजी के घर हुई थी चोरी, लेकिन पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाही. पीड़ित सैनिक काट रहा है थानों चौकियों के चक्कर. जम्मू-कश्मीर में तैनात अरविन्द कुमार पिछले बीस वर्षों से भारत माता की हिफाज़त बॉर्डर पर खड़े होकर कर रहा है. रविन्द्र के कंधे पर देश की इज्जत और हिफाज़त की जिम्मेदारी है, लेकिन उसका खुद का घर असुरक्षित है.

आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र अंतर्गत गायत्री विहार कॉलोनी निवासी अरविन्द कुमार सेना के घर में उनकी पत्नी और माँ रहती हैं. कुछ दिन पूर्व उसके घर कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया और लाखों के जेवरात और नकदी पार कर ले गए. इसकी जानकारी जब अरिवन्द को दी गई तो वह आगरा दौड़ा चला आया. वह शिकायत करने थाने पहुँचा. उसका आरोप है कि पहले तो पुलिस उसकी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तैयार ही नहीं थी. जैसे तैसे उसकी एफआईआर दर्ज की, लेकिन अब तक न तो चोरों को गिरफ्तार किया गया है और न उसकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाही की गई.

अरविन्द इस सिलसिले में आगरा डीएम से भी मिल चुके है लेकिन वह भी आश्वासन देकर भगा देते हैं. फौजी अरविंद ने कहा जब भारत देश में सैनिक का घर सुरक्षित नहीं हो सकता है तो आमजन कैसे सुरक्षित रह सकता है. उसका कहना है आगरा पुलिस से उसको कोई उम्मीद नहीं है. अब उसका पुलिस से विश्वास उठ गया है. वीडियो देखने के लिए इन लिंक पर क्लिक करें :

https://youtu.be/pZp37521XN8

https://youtu.be/7RVu1Rv2Njo

आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन