Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

महिला एंकर ने घूंघट ओढ़े डिबेट शो की शुरुआत कर हरियाणा सरकार की तुच्छ मानसिकता को मारा तमाचा (देखें तस्वीरें और वीडियो)

आपने तरह-तरह के लाईव शो, डिबेट, बुलेटिन देखा होगा. लेकिन यदि आप अपना टीवी सेट आन करते हैं और सामने टीवी की एंकर घूंघट कर लाईव डिबेट करती नजर आए तो आप जरुर चौंक जाएंगे. ऐसा ही कुछ हुआ STV HARYANA NEWS में. हरियाणा के इस रीजनल न्यूज चैनल की एग्जीक्यूटिव एडिटर और एंकर प्रतिमा दत्ता ने लाईव शो की शुरुआत घूंघट ओढ़कर की.

इसके पीछे वजह है हरियाणा सरकार की वह हरकत जिसमें घूंघट को महिलाओं के लिए आन बान शान बताया गया है. हरियाणा सरकार की ‘कृषि संवाद’ नामक पत्रिका में घूंघट वाली महिला की तस्वीर छपी है. महिला अपने सिर पर चारा लेकर जा रही है. इसमें कैप्शन में लिखा है- ”घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान”. इसको लेकर हरियाणा सरकार घिर गई है.

जहां एक तरफ हरियाणा की बहू बेटियों ने घूंघट से बाहर निकलकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया. वहीं हरियाणा सरकार द्वारा घूंघट को हरियाणा की पहचान बनाना और बताना बेहद छोटी सोच का उदाहरण है. हरियाणा सरकार की इसी ‘तुच्छ सोच’ के खिलाफ प्रतिमा दत्ता ने महिलाओं का पैनल बिठा कर घूंघट में लाईव डिबेट की शुरुआत की और प्रदेश सरकार की आंख खोलने की कोशिश की. उन्होंने अपने इस शो के जरिए बता दिया की अब बहू–बेटियां घूंघट से बाहर निकलकर बहुत आगे निकल चुकी हैं और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं, इसलिए इन्हें फिर से घूंघट में न कैद किया जाए.

इस चर्चिच डिबेट शो को देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. राजेश अग्रवाल

    July 9, 2017 at 9:31 am

    ये पुरातनपंथी सरकार देश को एक बार फिर गुलामी की गर्त में डालना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन