Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

ये हैं मोहम्मद हुसैन, ये हैं हनुमानजी के भक्त

सुलहकुल की नगरी आगरा के रहने वाले मुहम्मद हुसैन लगभग 15 साल से पांच वक्त की नमाज के साथ बजरंगबली यानि हनुमान जी की खिदमत कर देश और दुनिया में अमन चैन का पैगाम दे रहे है. उनका कहना है कि हिन्दू मुस्लिम सभी भाई हैं और इन्हें आपस में भाई की तरह ही रहना चाहिए.  मोहम्मद हुसैन पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं और थाना ताजगंज क्षेत्र के विभव नगर में रहते हैं. मोहम्मद हुसैन लगभग पंद्रह सालों से विभव नगर पुलिस चौकी के पास बने हनुमान मंदिर की देख रेख कर रहे हैं.

उनका अकीदा है कि जिस तरह वो हनुमान जी का ख्याल रखते हैं उसी तरह हनुमान जी भी उनका खयाल रखते हैं. यही वजह है कि इतने लम्बे समय से वो बजरंगबली की खिदमत में लगे हुए हैं. मोहम्मद हुसैन के मुताबिक पंद्रह साल पहले इस जगह सिर्फ एक मूर्ति रखी थी. तब से ही मोहम्मद हुसैन बजरंगबली की खिदमत में लगे और समय के साथ साथ बजरंगबली से उनका रिश्ता बहुत गहरा हो गया. धीरे धीरे मंदिर भी अब पूरा बनकर तैयार हो गया है. मोहम्मद हुसैन खुद मेहनत करके मंदिर के निर्माण में शामिल रहे और अब भी मंदिर में लाइटिंग का काम खुद कर रहे हैं.

मोहम्मद हुसैन बजरंगबली की खिदमत के साथ खुदा की इबादत करना कभी नहीं भूले. जितनी शिद्दत से वो बजरंगबली की खिदमत करते हैं उतनी ही फिक्र से खुदा की इबादत करते हैं. मुहम्मद हुसैन पांच टाइम नमाज पढकर खुदा के सामने सजदे कर देश और दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगते हैं. उनका कहना है कि हिन्दू मुस्लिमों को एक साथ मिलजुलकर रहना चाहिए. जिस तरह मैं खुदा की इबादत के साथ बजरंगबली की सेवा करता हूँ, उसी तरह सभी को आपस में भाई चारे के साथ रहना चाहिए.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोहम्मद हुसैन बिना किसी लालच के हनुमान जी के मंदिर में लगभग 15 साल से लगातार आ रहे हैं और हनुमान जी की सेवा कर रहे हैं.  स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि मोहम्मद हुसैन एक नेक दिल इंसान हैं. जिस तरह देश और प्रदेश में हिन्दू मुस्लिमों को आपस में लड़ाने की साजिशें की जा रही हैं, उन राजनैतिक ताकतों के मुंह पर मोहम्मद हुसैन की हनुमान जी के प्रति सेवाभाव बहुत बड़ा तमाचा है और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने वाले लोगों के लिए एक बहुत अच्छी मिसाल है.

आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन