Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हरीश रावत की चाटुकारिता पर उतर आया अमर उजाला!

देहरादून। एक वक्त था जब उत्तराखंड में अमर उजाला अपनी धारदार खबरों के लिए पहचाना जाता था, लेकिन अब यह अखबार जिस तरह सत्ता की चाटुकारिता के लिए पूरी नंगई पर उतर आया है वह हैरान करने वाला है। देहरादून में ज्योतिषिlयों का मजमा लगाने वाले अमर उजाला ने बेजान दारूवाला के हवाले से हरीश रावत की दोबारा ताजपोशी का ऐलान कर दिया है। अमर उजाला ने हरीश रावत की चुनाव में फिर वापसी की भविष्यवाणी की है।

यह खबर तब आई है जब हरीश रावत अपनी ही पार्टी में विरोधी गुटों के निषाने पर हैं और हरक सिंह रावत और विजय बहुगुणा दिल्ली दरबार पहुंचे हुए हैं। अमर उजाला अपनी खबर में यह भी बताता है कि वह अपने इस ज्योतिषीय आयोजन में बेटियों की जन्मकुंडली भी बनवाने का काम कर रहा है। जिस अखबार का काम खबरें लिखना होना चाहिए वह अपना काम छोड़कर जन्मकुंडली का काम करने लगे तो समझा जा सकता है कि पतन के किस रास्ते पर वह चल पड़ा है।

लेखक दीपक आजाद देहरादून के जनसरोकारी पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन