Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तुर्की के धर्मगुरु का बयान- अगर हस्‍तमैथुन किया तो मरने के बाद हाथ प्रेगनेंट हो जाएगा!

मुकाहिद सिहाद हान

इस्लाम के धर्म गुरु लोग जाने कैसे कैसे फतवे बयान देते रहते हैं. ताजा हास्यास्पद बयान तुर्की के एक धर्मप्रचारक ने दिया है. ये महोदय इस्‍लाम को बढ़ावा देने हेतु टीवी पर काफी सक्रिय रहते हैं. हस्तमैथुन पर इनके ताजे फतवे ने सोशल मीडिया में विवाद खड़ा कर दिया है. इनका कहना है कि जो लोग हस्‍तमैथुन करते हैं, मरने के बाद उनका हाथ गर्भवती हो जाता है और अपने अधिकारों की मांग करता है. इस मूर्खतापूर्ण बयान के बाद ट्वीटर पर लोग खूब मजे ले रहे हैं. एक शख्स ने ट्वीट कर पूछा है कि क्‍या मृत्‍यु के बाद कोई हैंड-गायनोकोलॉजिस्‍ट होता है? क्‍या वहां पर गर्भपात की इजाजत होती है? वहीं, एक दूसरे यूजर ने पूछा कि क्‍या आप मानते हैं कि प्रैगनेंट होना अल्‍लाह की दी गई सजा है?

इस्‍तांबुल के धर्मप्रचारक मुकाहिद सिहाद हान से एक टीवी कार्यक्रम में एक दर्शक ने हस्तमैथुन पर सवाल पूछा. यह सवाल जवाब 24 मई को हुआ. हान टि्वटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने इस सवाल जवाब को ट्विटर पर भी इसे पोस्‍ट किया है. ट्विटर पर उनके 12 हजार से अधिक फालोवर्स हैं. हान का अपना यू-ट्यूब चैनल भी है. एक दर्शक ने हान से कहा कि वह शादीशुदा है, लेकिन हस्‍तमैथुन करता रहता है. मुस्लिमों के पवित्र स्‍थल मक्‍का में जब वह उमरा करने गया था, तो भी उसने हस्‍तमैथुन किया था. इस बात को सुनकार हान थोड़ा उलझन में पड़ गए. बाद में उन्‍होंने कहा कि इस्‍लाम में हस्‍तमैथुन को हराम माना जाता है और ऐसा करना सख्‍ती से मना है. उन्‍होंने कहा कि जो ऐसा करता है, मृत्‍यु के बाद उसका हाथ प्रेगनेंट हो जाता है और अल्‍लाह से इसकी शिकायत करते हुए अपने अधिकार की मांग करता है. उन्‍होंने दावा किया कि ऐसा मोहम्‍मद साहब ने कहा है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन