Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

Hindustan Times ने PTI का हवाला देकर छापी नकली तस्वीर

कल बुधवार 29 नवंबर 2023 के दिन उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को नई जिंदगी मिली. मीडिया इसे लेकर कल से ही लहालोट है. हो सकता है अभी कई दिनों तक महिमामंडन चलता रहे. इस बीच 41 मजदूरों की एक AI जेनरेट तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई. हाथ में तिरंगा लेकर. पहले-पहल सभी धोखा खाए लेकिन बाद में पता चला ये तस्वीर नकली है. लेकिन तब तक देश के बड़े अंग्रेजी अखबारों में शुमार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ इसे छाप चुका था.

पेज नंबर 9 के स्पॉटलाइट पेज पर प्रकाशित इस फोटो के नीचे कैप्शन दिया गया कि, ‘मंगलवार को उत्तरकाशी जिले में ध्वस्त सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक निकालने के बाद बचाव अधिकारी पोज देते हुए.’ हिन्दुस्तान टाइम्स ने इसके साथ फोटो का सोर्स PTI बताया है.

राजीव नयन बहुगुणा- श्रमिकों को सुरंग से सुरक्षित निकालने में महती योगदान देने, अर्थात वहां न आने के लिए व्यक्ति विशेष का धन्यवाद. तभी इस चुनौती पर विजय मिली है. आप चले आते, तो कुछ और ही बात हो जाती. पुनश्च :- यह फोटो फेक है. मुझे भी लग रहा था. लेकिन Aakash Ahuja जी ने बताया, तो पुष्टि हो गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन