Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

IPS आत्महत्या केस: भास्कर ने उन 13 IAS-IPS के फोटो छापे हैं जिनपर FIR हुई है!

चंडीगढ़ में आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ आया है। कुल 13 मौजूदा और पूर्व आईएएस-आईपीएस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी पत्नी तथा अन्य परिजनों ने मांग रखी थी कि सुसाइड नोट में जिन अफसरों पर आरोप है उनपर एफआईआर दर्ज की जाए। परिवार अपनी मांग पर अड़ा रहा और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया…


वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने इस मामले में भास्कर की रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा है-

भास्कर ने उन सभी मौजूदा और पूर्व IAS, IPS के नाम और फोटो छाप दिया है, जिनके बारे में IPS पूरण कुमार ने अपने फाइनल नोट में विस्तार से बताया है। पूरण कुमार की पत्नी IAS हैं। उनके अड़ जाने के कारण हरियाणा के पुलिस महानिदेशक और रोहतक के SP के ख़िलाफ़ FIR हुई है।

इस मामले में जाँच होगी लेकिन मुझे यकीन नहीं है। जिस मामले में इतने सारे अफ़सरों के नाम हों, उस मामले में जाँच और फ़ैसला आते-आते ज़माना गुज़र जाएगा और पिछले अनुभवों को देखते हुए आप कह सकते हैं कि कुछ नहीं होगा। DGP के पद पर रहते हुए उनके ख़िलाफ़ FIR की जाँच में कितनी पारदर्शिता होगी, आप अंदाज़ा लगा सकते हैं लेकिन आप इस भ्रम में भी मत रहिए कि उनके हटा देने से चीज़ें निष्पक्ष हो जाएंगी। कोई भी नौकरशाही इस संख्या में अफ़सरों को फंसने नहीं देगी।

जल्दी ही पूरण कुमार के बारे में अफवाहें उड़ने लग जाएंगी, तरह-तरह के किस्से पसर जाएँगे और मामला पीछे चला जाएगा।

यह दुखद है कि एक अफसर को इतनी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। जबकि वे पत्र लिख लिख कर विभाग को अवगत करा रहे थे। कोर्ट जा रहे थे। तब भी इस मामले को यहाँ तक आने दिया गया। मंत्रियों को भी पता था। किसी को तो पहल करनी चाहिए थी और तुरंत यह सब रोकना चाहिए था।

संबंधित खबर…

IPS आत्महत्या प्रकरण: 8 पन्नों का सुसाइड नोट, 30 से ज्यादा IPS-IAS अधिकारियों पर गंभीर आरोप!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन