Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ईटीवी के पत्रकार ऋतुराज ने खून देकर आदिवासी भाई-बहन की जान बचायी

देवघर में ईटीवी बिहार के पत्रकार ऋतुराज सिन्हा ने रक्षाबंधन के दिन खून देकर आदिवासी भाई बहन की जान बचायी. प्राप्त सूचना के अनुसार देवघर के एक अस्पताल कुंडा सेवा सदन में एक आदिवासी भाई बहन जिनकी उम्र सात साल एवं नौ साल बतायी जा रही है, सेरेब्रल मलेरिया से ग्रसित होकर भर्ती थे. वहाँ उन बच्चों का हीमोग्लोबिन काफी नीचे गिर गया था. उन बच्चों की जान खून के अभाव में जा भी सकती थी. ईटीवी के पत्रकार ऋतुराज को इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने उन बच्चों को खून देने का निर्णय लिया.

अस्पताल के चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने ऋतुराज के इस निर्णय और कार्य के लिए उन्हें बधाई दी. डा. संजय ने बताया कि अगर किसी को भी तेज बुखार आए तो उसे मलेरिया की जांच करानी चाहिए. फालसीपेरम मलेरिया उग्र रूप लेता है तो ब्रेन मलेरिया हो जाता है. डा. संजय के मुताबिक ऋतुराज द्वारा दोनों बच्चों को आधा-आधा यूनिट खून देने से बच्चों की स्थिति में सुधार हुआ है और दोनों बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं. दोनों का इलाज जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन पत्रकार ने खून देकर एक आदिवासी भाई बहन की जान बचाई है, यह सराहनीय है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन