Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

क्या जागरण बठिंडा वालों ने नाम न छापने के लिए पार्षद और भिवानी स्वीट्स की मिठाई खाई

देश भर में मिलावटखोरी के खिलाफ मुहिम चलाने का दावा करने वाले दैनिक जागरण के बठिंडा संस्करण के लोकल पुलआउट में गुरुवार को नकली मिठाई पकड़े जाने वाली ख़बर प्रकाशित की। ख़बर में पूर्व कांग्रेसी पार्षद के कोल्ड स्टोर और मिठाई बनाने वाले प्रतिष्ठान के नाम का ज़िक्र नहीं किया गया। बिना नाम वाली ये खबर दिन भर लोगों और पत्रकारों में चर्चा का विषय बनी रही। जबकि दैनिक भास्कर समेत अन्य अखबारों के लोकल पुलआउट में इसी खबर को पूरी आक्रामकता और पूर्व कांग्रेसी पार्षद तथा मिठाई बनाने वाले प्रतिष्ठान के नाम के साथ प्रमुखता से छापा गया।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद कोल्ड स्टोर के मालिक एवं पूर्व कांग्रेसी पार्षद बबली ढिल्लो तथा कोल्ड स्टोर में करीब छह कि्वंटल नकली खोया, रसगुल्ले और पेठा रखने वाले भिवानी स्वीट्स के नुमाइंदे दैनिक जागरण बठिंडा कार्यालय में बार-बार आते जाते दिखाई दिये। जिससे आशंका जाहिर की जा रही हैं कि इसमामले में नाम न छापने के लिए सांठगांठ की गई हैं।

गौरतलब है कि दीपावली के मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को भारत नगर में पूर्व कांग्रेसी पार्षद बबली ढिल्लों के कोल्ड स्टोर पर छापामारी की थी। जहां से विभाग की टीम ने कोल्ड स्टोर में रखे भिवानी स्वीट्स के चार सौ टीन, जिनमें नकली खोया, रसगुल्ले और पेठे के सैंपल भर कर खुली मिठाई को नष्ट कर दिया था। गुरुवार को उक्त घटनाक्रम के बारे में दैनिक जागरण के लोकल पुलआउट में खबर तो लगाई गई लेकिन कोल्ड स्टोर के मालिक और प्रतिष्ठान का नाम प्रकाशित नहीं किया गया।

सूत्रों के मुताबिक बठिंडा कार्यालय से इस खबर को दिशाहीन बनाने के लिए संबंधित बीट के रिपोर्टर की बजाय अन्य रिपोर्टर से खबर बनवाई गई ताकि मामले में जबावतलबी को लेकर अखबार के उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जा सके। खबर को दिशाहीन बनवाने के लिए पूर्व कांग्रेस पार्षद और भिवानी स्वीट्स के प्रतिनिधि शाम को करीब एक घंटे तक बठिंडा कार्यालय में रहे। जिससे जाहिर हैं कि इस फेरबदल को लेकर कोई सांठगांठ की गई है।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन