वैभव अग्रवाल-
आज Noida International Airport का उद्घाटन हुआ। .. कुछ भी हो जाए… सरकारी काम, सरकारी ही रहेंगे..
तीन दिन पहले मुझे उद्घाटन समारोह के लिए VVIP निमंत्रण मिला था। सच कहूँ तो अच्छा लगा, सोचा, चलिए, बड़े लोगों के बीच VIP life का थोड़ा अनुभव भी ले लिया जाए। कैसा लगता है हमें भी पता चले।
लेकिन कल दोपहर एक नया मोड़ आया। संदेश प्राप्त हुआ कि अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा के कारण ईमेल द्वारा भेजे गए निमंत्रण अब मान्य नहीं होंगे। अब या तो स्वयं जाएँ या किसी अथॉरिटी लेटर के साथ प्रतिनिधि को भेजें, और रेडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा, या रोजेट होटल, एयरोसिटी, दिल्ली से अपना, गाड़ी का और ड्राइवर का फिजिकल पास ओरिजिनल आईडी के साथ collect करें।
मतलब VIP बनने के लिए भी अब थोड़ा ग्राउंड वर्क करना पड़ेगा।
फिर मैंने थोड़ा व्यवहारिक होकर सोचा; इतनी मेहनत के बाद मिलेगा क्या? पहली से पाँचवीं पंक्ति में कहीं एक सीट… और उसके लिए भीड़, ट्रैफिक और सिक्योरिटी चेक का पूरा अनुभव! और हर थोड़ी दूर पर पास दिखा कर, मैं भी VVIP हूं, यह प्रूव करना पड़ेगा। .. तो मन ने कहा, जो दूसरी या पांचवीं पंक्ति से दिखेगा, टीवी पर भी उद्घाटन उससे ज्यादा ही साफ दिखेगा।
हाँ, एक बात जरूर सोचने वाली है। जब माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जी और माननीय राज्यपाल महोदया जैसे इतने वरिष्ठ लोग उपस्थित हों, तो सुरक्षा प्लानिंग और पास व्यवस्था शायद पहले से फाइनल हो जानी चाहिए। लास्ट मोमेंट सरप्राइज़ केवल फिल्मों में अच्छे लगते हैं।
खैर, नोएडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश को इस नए एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई। स्विस सरकार के निमंत्रण पर मुझे इस एयरपोर्ट को निर्माणाधीन अवस्था में पहले देखने का अवसर मिला था, और कहना पड़ेगा, इसका scale और vision दोनों ही प्रभावशाली हैं।
उत्तर प्रदेश इसी तरह विकास की उड़ान भरता रहे। भविष्य में शायद फिर मुझे भी कभी वीवीआईपी बनने का मौका मिले।
उपरोक्त पोस्ट उद्यमी वैभव अग्रवाल ने एफबी पर पोस्ट किया है.



