Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मरने से पहले झुनझुनवाला को ज्ञान मिला- ‘सेहत में निवेश सबसे बढ़िया’

Yashwant Singh-

अब शेयर खेलना बंद। जब खूब पैसा बना कर भी अचानक ही मर जाना है और थोड़ा माल भी साथ न ले जा पाना है तो फिर पैसा बनाने का फ़ायदा ही क्या! पैसा जितना हो उतना खर्चिए!

घूमने पर खर्चिए… सबसे शानदार इस्तेमाल है पैसे का। घूमने में पूरा पैकेज होता है… जब घूमने पर खर्चेंगे तो रहने पर खर्चेंगे, खाने पर खर्चेंगे, पीने पर खर्चेंगे… वाहन पर खर्चेंगे…

इसलिए थोड़ा कमायिए, लंबा घूमिये, ज़्यादा खुशहाल रहिए…

कहा भी गया है… पूत कपूत तो का धन संचय, पूत सपूत तो का धन संचय…

इसलिए अब शेयर खेलना बंद… यही झुंझुना जी को सच्ची श्रद्धांजलि रहेगी…

शेयर मार्केट का इस्तेमाल एक रिस्की बैंक की तरह करा जा सकता है.. किसी एक बढ़िया उभरती कम्पनी के शेयर को छाँट कर long टर्म के लिए निवेश कर भूल जाना है…

डेली की शेयर वाली किचकिच एक बैड हैबिट में तब्दील हो जाती है… मेरा निजी अनुभव है… वक्त पैसा सेहत श्रम सब बर्बाद होता है… नुक़सान पर तनाव डिप्रेशन अलग से…

जाते जाते झुनझुनवाला ने कह दिया कि सेहत में निवेश सबसे अच्छा… आपके पास लाख पैसा हो लेकिन अगर सेहत नहीं है तो उस पैसे का कोई मोल नहीं… झुनझुनवाला ने हजारों करोड़ रुपये कमाए पर वे अपनी खराब सेहत से परेशान रहे… यही वजह है कि जीवन के आखिर में उन्हें ज्ञान मिला कि सबसे बढ़िया निवेश सेहत में होता है…

संबंधित खबरें-

वायरल तस्वीर : ये बैठे हुआ शख़्स कौन है जिसके आगे हाथ बांधे खड़े हुए हैं पीएम मोदी!

शेयर मार्केट से पैसा कैसे कमाएं!शेयर मार्केट के एक दलाल ने डंकापति को अपनी पत्नी घोषित कर दिया, PM पद की गरिमा का लुढ़कना जारी!

मोदी-झुनझुना मुलाक़ात के बाद सेन्सेक्स अचानक बाउंड्री तोड़कर एकदम से उछलने लगा!

प्रधानमंत्री का यूं किसी सटोरिये से मिलना आम-निवेशकों हेतु चिंताजनक व संदेहास्पद बात तो है!

शेयर मार्केट से पैसा कैसे कमाएं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन