Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर गए धर्मशाला में पकड़े गए दोनों पत्रकार

धर्मशाला : हिमाचल के धर्मशाला में दो निजी स्कूलों के चेयरमैन से खबरों के नाम पर कथित वसूली कर रहे दो पत्रकारों को विजिलेंस ने कोर्ट में पेश किया. जहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

बता दें कि गिरफ्तार दोनों पत्रकारों पर आरोप है कि उन्होंने धर्मशाला के दो स्कूलों से झूठी व अपमानजनक खबरें प्रकाशित न करने की एवज में 50-50 हजार रुपये की मांग की थी. जिसे लेकर स्कूलों के चेयरमैन की तरफ से नॉर्थ जोन विजिलेंस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

विजिलेंस के मुताबिक, उनहोंने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपियों से 25-25 हजार रुपये नकदी और 25-25 हजार रुपये के चेक बरामद होने की बात कही गई थी.

विजिलेंस थाना धर्मशाला के एएसपी बद्री सिंह ने बताया कि, “दोनों आरोपियों को कोर्ट की ओर से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर दिया गया है. मामले से जुड़े हर पहलू पर गहनता से पड़ताल की जा रही है.”

Related News…

विजिलेंस ने 2 कथित सोशल मीडिया पत्रकारों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

चाय तक का ऑफर ठुकरा देने वाले पत्रकार मृत्युंजय पुरी के साथ खड़े होने का वक्त है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन