Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बैसाखी पर किसान टीवी लांच करेगी सरकार

नई दिल्ली। किसानों को समर्पित टेलीविजन चैनल ‘किसान टीवी’ को हिन्दी पंचांग के नववर्ष बैसाखी के अवसर पर लांच किया जाएगा। पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में इस दौरान फसल की कटाई एवं अन्न संग्रह का समय होता है। सरकार ने संसद में रखे गये अपने 2015-16 के बजट पेपर में इस चैनल के लांच की तिथि की घोषणा की है।

नई दिल्ली। किसानों को समर्पित टेलीविजन चैनल ‘किसान टीवी’ को हिन्दी पंचांग के नववर्ष बैसाखी के अवसर पर लांच किया जाएगा। पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में इस दौरान फसल की कटाई एवं अन्न संग्रह का समय होता है। सरकार ने संसद में रखे गये अपने 2015-16 के बजट पेपर में इस चैनल के लांच की तिथि की घोषणा की है।

 बताया गया है कि चैनल की साफ्ट लांचिंग 23 मार्च तथा फर्म लांचिंग 13-14 अप्रैल को की जानी है। कृषि एवं संबंधित क्षेत्र को समर्पित चैनल किसानों को नई खेती की तकनीक, जल संरक्षण, जैविक खेती तथा अन्य सम-सामयिक सूचनाएं एवं जानकारियां उपलब्ध कराएगा। नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले साल के जुलाई के बजट में दूरदर्शन पर इस प्रकार के चैनल को प्रस्तावित किया था एवं इसके लिए सौ करोड़ रूपये निर्धारित किए थे। इस साल के बजट में वित्त एवं सूचना तथा प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने देश के सार्वजनिक सेवा प्रसारण प्रसार भारती को 45 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया है। चौबीस घंटे संचालित किए जाने वाले चैनलों में से एक किसान टीवी की रूपरेखा के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को कई सुझाव दिए गये, जिनमें से किसानों के लिए ‘क्विज शो‘, देश के विभिन्न हिस्सों में खेती की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं से साक्षात कराना, कृषि विशेषज्ञों सहित जमीनी एवं उच्च स्तर पर प्रयास कार्यक्रम बनाने के लिए सुझावों का आमंत्रण तथा कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के साथ प्रतिक्रिया भी शामिल थी। वर्तमान में प्रसार भारती डीडी वन पर ‘कृषि दर्शन‘ कार्यक्रम प्रसारित करता है। यह 26 जनवरी 1967 को लांच किया गया था।

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन