Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (74) : इसराइली संसद KNESSET को बीबीसी के अलावा सबने ग़लत लिखा

नीरेंद्र नागर-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इसराइली संसद KNESSET को संबोधित किया। उन्हें इसराइली संसद का सर्वोच्च सम्माम Knesset Medal भी दिया गया।

इन ख़बरों को प्रकाशित करते हुए हिंदी मीडिया ने Knesset को नेसेट लिखा – केवल एक संस्थान को छोड़कर – बीबीसी हिंदी – जिसने इसे लिखा कनेसेट।

नेसेट या कनेसेट – कौनसा उच्चारण सही है, आज की शब्दचर्चा 74 में हम इसी पर बात करेंगे।

Knesset हीब्रू शब्द है जिसका मतलब है जमावड़ा। इसका उच्चारण हीब्रू और अंग्रेज़ी दोनों में कनेसेट ही होता है। लेकिन हिंदी मीडिया के लोग अंग्रेज़ी की इस सीमित समझ के चलते कि अंग्रेज़ी के KN वाले शब्दों में K का उच्चारण नहीं होता, इसे नेसेट लिख रहे हैं। उनमें से किसी ने शब्दकोश पलटने या यूट्यूब पर Knesset का उच्चारण पता करने की ज़रूरत नहीं समझी – शायद इसलिए कि (1) वे ख़ुद को परम ज्ञानी समझते हैं या (2) वे बाक़ी साइटों की नक़ल करते हुए वहाँ जो छप रहा होता है, वही कॉपी कर लेते हैं या (3) उनको शब्दों के शुद्ध उच्चारण से कोई मतलब ही नहीं है।

इस चक्कर में वे करोड़ों पाठकों को ग़लत शिक्षा दे रहे हैं।

बीबीसी चूँकि विदेशी ख़बरों को तरजीह देता है इसलिए शायद वहाँ यह जानकारी पहले से है। इसीलिए बीबीसी हिंदी की ख़बरों में Knesset को कनेसेट लिखा गया।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (73) : AI का फ़ुल फ़ॉर्म हर कोई जानता है मगर लिखता ग़लत है!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन