Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

तीन हजार से ज्यादा लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करा चुके गाज़ीपुर के कुंवर वीरेंद्र सिंह से मिलिए!

यूपी के गाजीपुर निवासी कुंवर वीरेंद्र सिंह सिर्फ नाम के ही कुंवर नहीं बल्कि अपने काम से कुंवर हैं। उनका काम पता है आपको…नहीं पता तो चलिए हम बताते हैं। कुंवर वीरेंद्र जी गाजीपुर ही नहीं बल्कि गाजीपुर के आसपास भी ऐसे लोगों का सहारा बनते हैं जिनका मरने के बाद कोई पूछने वाला नहीं होता। वीरेंद्र जी किसी लावारिस को न सिर्फ पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाते हैं बल्कि उसका अंतिम संस्कार करने तक का जिम्मा स्वयं उठाते हैं।

आज के वक्त जब समाज में कोई किसी को पूछने देखने वाला नहीं है, पड़ोसी भी आपस में खुन्नस रखते हैं तब ऐसे समय कुंवर वीरेंद्र सिंह जैसे लोग समाज में जिंदादिली और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं।


आजकल ग़ाज़ीपुर होमटाउन में हूँ। एक लड़का है जिसने तीन हज़ार लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार किया है। योगी जी ने इसे हाल में ही सम्मानित किया है। कल इवनिंग वॉक पर निकला तो कुंवर वीरेंद्र सिंह चीरघर के बाहर बैठे मिल गए।

कुछ लोगों से मिलकर उनसे प्यार हो जाता है, कुँवर वीरेंद्र सिंह उन्हीं में से हैं! सैल्यूट है इस लड़के को!

एक छोटी बातचीत की। सुनिए और इसे यथोचित मदद दें। ऐसे लोग दुनिया में बहुत कम हैं।

((किसी महिला ने पैदा होते ही नवजात को रात अंधेरे एक मंदिर के बाहर फेंक दिया था। भ्रूण की शक्ल वाले इस बच्चे का वीरेंद्र ने पोस्टमार्टम कराया फिर अंतिम संस्कार किया।))

-यशवंत सिंह

एफबी पर देखें-

https://www.facebook.com/share/v/17v63Lm7b9/?mibextid=wwXIfr

यूट्यूब पर देखें-

https://youtu.be/fy6Llh8fu1Y?si=Z3J01mXhoevxLbl5

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन