Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

माया की इस मासूमियत पर कौन यकीन करेगा कि मिल रहा इतना सारा पैसा वह ठुकरा दें

Dayanand Pandey : मायावती और अखिलेश दास की आज हुई अंत्याक्षरी में मायावती ने कहा कि अखिलेश दास राज्य सभा सदस्यता कंटीन्यू करने के लिए उन्हें दो सौ करोड़ तक देने को तैयार थे फिर भी उन्होंने मना कर दिया। एक तो राज्य सभा सदस्यता की कीमत अभी इतनी मंहगी हुई नहीं है। दूसरे मायावती की इस मासूमियत पर भला यकीन करेगा कौन? कि मिल रहा इतना सारा पैसा भी वह भूल कर ठुकरा दें! रही बात अखिलेश दास की तो उन्हों ने यह तो बताया कि मायावती विधायक के टिकट खातिर दस लाख लेती हैं जब कि लोक सभा के टिकट खातिर एक करोड़ तक लेती हैं।

चलिए मान लिया अखिलेश जी। पर आपकी इस बात में दम तब ज़रूर आ जाता जब आप यह भी बता देते कि राज्य सभा सदस्यता खातिर बीते टर्म में मायावती को आप ने कितनी रकम और किस तरह दी थी? पर जाने क्यों आज की तारीख में दिखावटी ही सही लेकिन क्रांतिकारी तेवर दिखाने वाले व्यवसायी अखिलेश दास इस पर चुप रहे। रही बात इस बाबत पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने की तो अब हमारे पत्रकार साथी किसी की प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछने के लिए नहीं जाते, बाईट लेने या अगल बगल खड़े हो कर फोटो खिंचवाने या सेल्फी लेने जाते हैं। लेकिन मायावती के यहां तो सिर्फ़ और सिर्फ़ बाईट! आगे की हिम्मत या हैसियत हमारी भारतीय मीडिया में किसी एक की भी नहीं है जो कभी किसी मसले पर मायावती से कोई एक सवाल पूछ ले या सेल्फी ही ले ले! नामुमकिन!

वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन