Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

आज के युग में मीडिया की अहम भूमिका : विधानसभा अध्यक्ष

शिमला : विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि मीडिया कर्मियों से निष्पक्ष व निडर बनकर कार्य करने की जरूरत है। आज के युग में मीडिया की अहम भूमिका है। निर्भीक कार्य करते हुए मीडिया को जनता के समक्ष सच्चाई लानी चाहिए। 

शिमला : विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि मीडिया कर्मियों से निष्पक्ष व निडर बनकर कार्य करने की जरूरत है। आज के युग में मीडिया की अहम भूमिका है। निर्भीक कार्य करते हुए मीडिया को जनता के समक्ष सच्चाई लानी चाहिए। 

गत दिनो वह पत्रकारों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान समिति को देश की पहली ई विधान प्रणाली की जानकारी दी गई। बुटेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चार अगस्त 2014 को ई विधान प्रणाली को लागू किया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा पेपरलैस व हाईटेक कर दी गई है। इससे हर साल जहा 15 करोड़ की बचत होगी व करीब छह हजार वृक्ष कटने से भी बचेंगे। 

इसके अतिरिक्त केरल विधान सभा की पिछड़ा वर्ग नौ सदस्यों वाली कल्याण समिति ने भी हिमाचल बुटेल के साथ शिष्टाचार भेंट की। समिति के सभापति सी मामुटी ने केरल विधानसभा की पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान सदस्य पीटीए रहीम, वीएस उमर मास्टर व एटी जॉर्ज और हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा भी उपस्थित थे। दोनों समितियों ने सदन में स्थापित ई विधान प्रणाली का अवलोकन किया व बुटेल को इसके लिए बधाई दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन