Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

शराब कारोबार व 50,000 की लईमारी बनी मुजफ्फरपुर पत्रकार हत्याकांड की वजह!

बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए पत्रकार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 25 जून की इस घटना का मूल कारण शराब कारोबारी से केस में पैरवी के लिए 50 हजार रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है. इसके साथ ही दो आरोपी हिरासत में भी लिए गे हैं.

एसपी सिटी अवधेश शरोज दीक्षित ने बताया कि मृतक शिवशंकर झा जो एक पत्रकार थे, वे शराब के मामले में तीन बार जेल जा चुके थे. वर्तमान में वे थाने में दर्ज एक मामले की पैरवी के नाम पर लोगों से पैसा वसूल कर पुलिस द्वारा काम नहीं करवा पा रहे थे. इस घटना के पीछे भी मुसहरी थाना क्षेत्र के शराब कारोबारी से केस में दर्ज नाम हटवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की उगाही का मामला प्रकाश में आया है.

दरअसल मृतक शिवशंकर झा ने शराब कारोबारी से 50 हजार रुया लिया था और उसे आश्वासन दिया था कि थाने में दर्ज केस से कारोबारी के बेटे का नाम हटवा देंगे. लेकिन वे नाम नहीं हटवा पाए, जिसकी वजह से पैसा वापस करने को लेकर उनपर दबाव बनाया जा रहा था.

हत्या से तीन दिन पहले आरोपी अवध सिंह, शराब कारोबारी और कुछ अन्य लोगों ने मृतक के घर आकर धमकी दी थी. लेकिन पत्रकार उसका पैसा वापस नहीं कर पाए, जिसकी वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. इस केस में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Related Post….

अंधेरगर्दी : बिहार में पत्रकार का घर गिराने के बाद अब यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन