Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मुंबई में नवभारत अखबार के 40 मीडियाकर्मियों ने बनायी यूनियन

केसर सिंह विष्ट अध्यक्ष और अरुण कुमार गुप्ता सचिव बनाये गये, वेज बोर्ड के लिये भी बनायी गयी कमेटी

मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां प्रमुख हिन्दी दैनिक नवभारत के कर्मचारियों ने वेज बोर्ड समेत कई मांगों को लेकर कल 12 मई को एक यूनियन का गठन कर लिया है। इस यूनियन का लिखित पत्र बकायदे प्रबंधन को भी दे दिया गया है। इस यूनियन में 40 सदस्य होने का दावा यूनियन के एक पदाधिकारी ने किया है।

मजीठिया वेज बोर्ड मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चले अवमानना मामले के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी समाचार पत्र संस्थान में बाकायदे यूनियन का गठन किया गया है। यह यूनियन महाराष्ट्र मीडिया इम्प्लाईज यूनियन के अधीन गठित की गयी है। इसकी शाखा नवभारत प्रेस लिमिटेड सानपाड़ा, नयी मुंबई के नाम से काम करेगी। नवभारत की इस यूनियन में नवभारत के केसर सिंह विष्ट को अध्यक्ष, अरुण कुमार गुप्ता को सचिव और मोहन सिंह धामी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

मुंबई के बीयूजे में हुयी एक बैठक के बाद इस यूनियन के गठन की घोषणा की गयी। नवभारत प्रेस लिमिटेड सानपाड़ा, नयी मुंबई की इस यूनियन की कार्यकारिणी सदस्यों में शेर सिंह, किरण करकेरा, विष्णू मांजरेकर और सागर चव्हाण को शामिल किया गया है। इसके अलावा जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड सहित दूसरे वेज बोर्ड को नवभारत में लागू कराने के लिये वेज बोर्ड कमेटी भी बनायी गयी है जिसमें विष्णु भारद्वाज, अरुण कुमार गुप्ता, राजित यादव, विमल मिश्र और नागेश पांडे को शामिल किया है।

इस यूनियन में नवभारत के मुंबई और नयी मुंबई के कर्मचारियों को सदस्य बनाया गया है। इस यूनियन के लिये एक संविधान भी बनाया गया है। यूनियन की प्राथमिक सदस्यता सौ रुपये प्रतिमाह रखी गयी है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. मंगेश विश्वासराव

    May 13, 2017 at 12:57 pm

    अच्छा लगा. अब पत्रकारों बडी होशियारी से ये पारी खेलनी हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन