Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर 11 धाराओं में FIR, कहा- सरकार से पूछती रहूंगी सवाल

लखनऊ | यूपी की राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर कुल 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे के बाद नेहा सिंह राठौर ने क्या कहा और मुकदमा कराने वाले ने क्या कुछ लिखा है- नीचे पढ़ें…


प्रभाकर कुमार मिश्रा-

यूपी में का बा? FIR बा, मुकदमा बा!

पहलगाम हिंसा को लेकर बहुत लोगों ने सवाल उठाया है! सरकार से सवाल पूछा है। वैसे ही नेहा सिंह राठौर ने भी कुछ कहा है! पाकिस्तान में कुछ ट्विटर हैंडल ने उनके वीडियो को कोट कर दिया है! मात्र इसलिए नेहा के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करना सही नहीं है!

नेहा सिंह राठौर ने क्या कहा- नीचे पढ़ें…


नेहा सिंह राठौर-

मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज़ हो चुकी है… क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वक़ील की फ़ीस देने के लिए पैसा नहीं है.

मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ़ 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूँगी.

एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! धन्यवाद योगी जी… धन्यवाद मोदी जी…

लेखकों, गायकों और कलाकारों का काम देश और समाज को जगाना है, सरकार की चापलूसी करना नहीं.

मेरा काम सरकार से सवाल पूछना है…डरना नहीं. आइये…इस वक़्त का सबसे ज़रूरी गीत सुनाती हूँ… आइये संविधान गीत सुनाती हूँ.

https://twitter.com/nehafolksinger/status/1916499612774404497

क्या पूरे न्यूज़ चैनल में कोई भी ऐसा पत्रकार नहीं है जिसे सरकार, प्रधानमंत्री और देश के बीच का अंतर मालूम हो?

सत्ता से सवाल पूछना देशद्रोह कब से हो गया?

मैं गोदी चैनलों को चाटुकार और चापलूस कहूँगी…तब तक कहूँगी जब तक ये चैनल सरकारों की चापलूसी छोड़कर सवाल नहीं पूछने लगेंगे.

FIR की कॉपी देखिए और जिसने मुकदमा कराया उसे भी पढ़िए….


अभय सिंह निर्भीक-

अंततः मेरी तहरीर पर हजरतगंज थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ अनेक गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन