Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ चैनल में बंटी दो माह की सेलरी

रोहित सक्सेना

रोहित सक्सेना ने न्यूज वर्ल्ड इंडिया चैनल का बीस दिन पहले सीईओ पद संभाला तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी चैनल कर्मियों को सेलरी दिलाना और उनके मनोबल को मजबूत करना. सूचना है कि चैनल प्रबंधन से वार्ता के बाद रोहित सक्सेना ने दो माह की सेलरी एक साथ चैनल कर्मियों को दिलवा दिया. साथ ही सबको मोटिवेट कर चैनल को आगे बढ़ाने के लिए जी-जान से जुटने की प्रेरणा दी. दो माह की सेलरी इकट्ठे मिलने से चैनल कर्मी प्रसन्न हैं.

रोहित सक्सेना ने चैनल कर्मियों को भरोसा दिया कि यदि टीम इसी तरह कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी तो भविष्य में वेतन की अनियमितता ना आ पाए, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. कर्मचारियों ने भी सीईओ रोहित सक्सेना को भरोसा दिलाया कि मीडियाकर्मी उनके सभी निर्णयों में उनके साथ हैं और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चैनल को आगे तक ले जायेंगे.

जानकारी मिली है कि चैनल प्रबंधन ने रोहित सक्सेना को चैनल को आगे बढ़ाने के लिए फ्री हैंड दिया हुआ है. यही कारण है कि चैनल में अगला कदम अब मेहनती कर्मचारियों को तरक्की और नाकारा कर्मचारियों की छंटनी का उठने वाला है.

नाम न छापने की शर्त पर चैनल से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि न्यूज वर्ल्ड इंडिया चैनल में बड़े पदों पर बैठे कुछ ऐेसे लोगों को चिन्हित किया गया है जिनकी सेलरी तो लंबी चौड़ी है लेकिन कामकाज शून्य है. ये लोग पूरे दिन राजनीति व गुटबाजी में लगे रहते हैं. इन्हें जल्द ही विदा किया जा सकता है. चैनल ने इन लोगों की सेलरी रोक कर यह संकेत दे दिया है कि अब उनके दिन लदने वाले हैं. वे चाहें तो खुद चले जाएं अन्यथा उनको कभी भी बाहर किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन