Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पी7 न्यूज प्रबंधन अपने कर्मियों को 15 जनवरी तक फुल एंड फाइनल पेमेंट दे देगा, बवाल खत्म

पी7 न्यूज चैनल से सूचना आ रही है कि कल देर रात हड़ताली मीडियाकर्मियों और प्रबंधन के बीच समझौता हो गया. ये समझौता असिस्टेंट लेबर कमिश्नर शमीम अख्तर, सीओ द्वितीय अनूप सिन्हा और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ. समझौते पर प्रबंधन की तरफ से केसर सिंह, शरद दत्त, विधु शेखर और उदय सिन्हा ने हस्ताक्षर किए. समझौते के मुताबिक प्रबंधन अपने स्टाफर और कांट्रैक्ट पर कार्य करने वाले कर्मियों को नवंबर खत्म होने से पहले अक्टूबर की सेलरी मिल जाएगी. 15 दिसंबर तक नवंबर की सेलरी मिल जाएगी. 30 दिसंबर तक फुल एंड फाइनल पेमेंट का आधा हिस्सा मिल जाएगा. 15 जनवरी को बाकी सारे ड्यूज क्लीयर कर देंगे.

हड़ताली कर्मियों के दबाव में प्रबंधन तीन महीने की सेलरी बतौर कंपनसेशन देने के लिए राजी हुआ है. प्रबंधन की कोशिश थी कि सिर्फ एक महीने की सेलरी कंपनसेशन के रूप में दी जाए लेकिन कर्मियों ने साफ कर दिया कि वे तीन महीने से कम कंपनसेशन नहीं लेंगे. अंततः कर्मचारियों की एकता और दबाव के कारण प्रबंधन को झुकना पड़ा. प्रबंधन ने साफ कर दिया कि उनकी मंशा अब चैनल चलाने की नहीं है. 30 नवंबर तक वह सब कुछ बाइंड अप कर देंगे. 30 नवंबर तक चैनल कर्मी चाहें तो आफिस आ सकते हैं.

प्रबंधन और कर्मियों के बीच हुए समझौते को बाकायदा लीगल डाक्यूमेंट पर लिखा गया और दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए. असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने मीडियाकर्मियों की तरफदारी करते हुए प्रबंधन पर दबाव डाला कि वह कर्मियों के हितों की कतई अनदेखी ना करे और सारे ड्यूज दे. सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वह मौके पर इसीलिए आए हैं ताकि समझौते को लीगल रूप दिया जा सके जिससे कोई पक्ष बाद में मुकर ना जाए.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. kamil

    November 30, 2014 at 6:49 am

    mukundsahi adharchodhai…..harami ka pilla…..sale

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन