Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के पत्रकार पंकज के ट्रांसफर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी ऐतिहासिक सुनवाई

पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य कार्यकारी न्यायाधीश रखेंगे मीडियाकर्मी का सुप्रीम कोर्ट में पक्ष… देश भर के अखबार मालिकों की जहां मजीठिया वेज बोर्ड मामले में सांस टंगी है वहीं दैनिक जागरण के बिहार के मीडियाकर्मी पंकज कुमार के ट्रांसफर मामले में आज सोमवार को सुप्रीमकोर्ट में एक ऐतिहासिक सुनवाई होने जा रही है। ऐतिहासिक इस मामले में यह सुनवाई होगी कि दैनिक जागरण, बिहार के गया जिले के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार का तबादला किए जाने पर फौरन सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होने जा रही है, साथ ही पीड़ित पत्रकार का पक्ष माननीय सुप्रीमकोर्ट में पटना हाई कोर्ट के रिटायर मुख्य कार्यकारी न्यायाधीश नागेंद्र राय रखेंगे।

यह सुनवाई सुप्रीमकोर्ट में न्यायाधीश रंजन गोगोई की अदालत में ही होगी जिन्होंने जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड लागू किए जाने के आदेश की अवमानना करने के मामले की सुनवाई कर इस प्रकरण मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है। बिहार गया के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार का तबादला मजीठिया वेज बोर्ड मांगने के कारण दैनिक जागरण प्रबन्धन द्वारा जम्मू कर दिया गया। इसको लेकर भड़ास4मीडिया में एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की हुई थी। पंकज कुमार सामाजिक सरोकार के व्यक्ति हैं और गया में मगध सुपर थर्टी के संचालन से जुड़े हुए हैं जहां प्रतिभावान गरीब छात्र छात्राओं को गुरुकुल परंपरा के तहत निशुल्क आवास, भोजन तथा पठन पाठन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

इस संस्थान से निकले सैकड़ों छात्र-छात्राएं आईआईटी, एनआईटी तथा अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं। उग्रवाद प्रभावित मगध क्षेत्र से आने वाले युवा भी इसके माध्यम से आज अपना जीवन संवार रहे हैं और समाज को राह दिखा रहे हैं। पंकज कुमार के साथ दैनिक जागरण द्वारा किये गए दुर्व्यवहार की खबर जैसे ही भड़ास पर प्रकाशित हुई, सैकड़ों युवाओं तथा पंकज कुमार के परिचितों ने भड़ास4मीडिया में प्रकाशित खबर का लिंक लगाकर पीएम तथा केन्द्रीय मंत्रियों को टैग कर ट्वीट किया। इन लोगों ने पंकज कुमार के साथ हो रहे अत्याचार में हस्तक्षेप करने की मांग की। गया जिले के जाने माने वकील मदन तिवारी ने भी पंकज के प्रकरण को लेकर हर तरफ सक्रियता दिखाते हुए उन्हें न्याय दिलाने का प्रण किया और इस बारे में भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह से कई राउंड बातचीत की।

पंकज कुमार की इमानदारी का ही फल था कि उच्चतम न्यायालय में बिहार पटना उच्च न्यायालय के रिटायर्ड कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश श्री नागेन्द्र राय जी उनसे बिना कोई फ़ीस लिए मुकदमा लड़ने के लिए तैयार हो गए। उक्त मुकदमे की सुनवाई सोमवार को माननीय सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट नम्बर 4 में आयटम नम्बर 9, सिविल रिट 330 के तहत माननीय न्यायमूर्ति श्री रंजन गोगई के न्यायालय में होने की संभावना है। इस सुनवाई पर देश भर के सभी पत्रकारों की नजर है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आर टी आई एक्सपर्ट
9322411335

मूल खबर…

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. SAURAV KUMAR

    May 8, 2017 at 1:01 am

    We want justice.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन