Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एनडीटीवी के बाद अब ‘बच्चों की पत्रकारिता’ करेंगे परिमल कुमार सिन्हा

त्रकार परिमल कुमार सिन्हा ने एनडीटीवी छोड़ने के बाद Kiddocracy नाम का यूट्यूब चैनल शुरू किया है. परिमल ने अपने ट्वीट में लिखा है एनडीटीवी के बाद अब बच्चों की पत्रकारिता Kiddocracy के साथ.

परिमल ने 18 साल के अपने मीडिया करियर में कई अखबारों और टीवी चैनलों के साथ काम किया है. आखिरी नौकरी एनडीटीवी की छोड़कर अब यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा है.

उन्होंने रिपोर्टर ऑन द ग्राउंड नामक एक किताब भी लिखी है. यह किताब पत्रकारिता के छात्र – छात्राओं और करियर के शुरुआती पड़ाव वाले पत्रकारों को ध्यान में रखकर लिखी गई है.

एनडीटीवी की नौकरी से इस्तीफा देने के दौरान उन्होंने लिखा था, “NDTV के साथ का शुक्रिया. बहुत कुछ सीखा, संस्थान ने बहुत कुछ दिया। नाम…सम्मान सब कुछ. 2007 में संस्थान में आया और यहीं का हो गया. अखबार से टीवी तक में 18 साल की पत्रकारिता के बाद अब कुछ अपना करना है. मन का करना है. संघर्ष है, पर विश्वास है कि कुछ अच्छा होगा.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Geeta singh

    July 14, 2024 at 11:18 am

    Congratulations Parimal ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन