Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

17 अप्रैल को ‘आगे से राइट’ टर्न लेंगे वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया

रिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपना खुद का न्यूज़ वेंचर लांच करने की घोषणा की है. इसका नाम होगा “आगे से राइट.” एक्स पर की एक पोस्ट में कन्हैया कुमार को कांग्रेस द्वारा दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने को लेकर टिप्पणी करते हुए उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का पोस्टर बॉय कहा है.

चौरसिया ने लिखा कि, टुकड़े-टुकड़े गैंग के पोस्टर बॉय कन्हैया कुमार को दिल्ली में मनोज तिवारी के खिलाफ खड़ा कर कांग्रेस ने एक बार फिर देश विरोधी नारे कांड की यादें ताजा कर दी. दरअसल, कांग्रेस राइट और लेफ्ट के बीच की विचारधारा को रखने वाली पार्टी रही है. लेकिन अब उसपर आरोप लग रहे हैं कि उसने लेफ्ट की विचारधारा ही नहीं उनके नेताओं को भी अपना लिया है.

इस पोस्ट में आगे चौरसिया ने इस तरह की राजनीतिक विश्लेषणों को पढ़ने के लिए इनकी नई वेबसाइट आगे से राइट को फॉलो करने की अपील की है. दीपक की तरप से वेबसाइट रामनवमी यानी 17 अप्रैल को लांच होने की बात कही गई है.

बताते चलें कि जनवरी 2023 में दीपक चौरसिया ने ज़ी न्यूज़ में बतौर एंकर ज्वाइन किया था. हालांकि उन्होंने मार्च 2024 में चैनल को इस्तीफा सौंप दिया था.

कहा जा रहा है कि इस प्लेटफार्म पर राजनीति से लेकर सही व्यूज और दक्षिणपंथी विचारधारा के बारे में बात की जाएगी. साथ ही सभी क्षेत्र के दिग्गजों के इंटरव्यू से लेकर बड़ी खबरें और खबरों का बैकग्राउण्ड बताया जाएगा.

दीपक चौरसिया सं सम्बंधित अन्य खबरें यहां पढ़ें..

ज़ी न्यूज़ छोड़कर कहां जाने वाले हैं पत्रकार दीपक चौरसिया?

टीवी से निकले पत्रकार दीपक चौरसिया ने YouTube पर खोली नई दुकान!

नाबालिग की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले दीपक चौरसिया को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन