Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों का लखनऊ में बड़ा धरना, डिमांड क्या है और कौन शामिल नहीं होगा? पढ़ें

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आने वाली 25 जून यानी बुधवार को पत्रकारों का विशाल धरना है। आयोजनकर्ता पत्रकारों ने इसके लिए सभी मीडियाकर्मियों का आह्वान किया है।

बताया जा रहा है कि यूपी के वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन, जरूरतमंद पत्रकारों को आवास और सभी पत्रकारों के नि:शुल्क इलाज की मांग को लेकर उ.प्र. राज्य सूचना निदेशालय पर धरना आयोजित किया जा रहा है।

गौरतलब बात ये है कि यह धरना किसी संगठन की ओर से नहीं है बल्कि राजधानी के उन सभी पत्रकारों की ओर से है जो चाहते हैं कि यूपी के पत्रकारों को भी उपरोक्त सुविधाएं मिलें जो कि देश के अन्य राज्यों में पत्रकारों को मिलीं हुई हैं।

इस धरने को लेकर जहां एक ओर पत्रकारों के अंदरखाने में गुटबाज़ी जोरों पर है‌। वहीं शासन प्रशासन में हड़कंप है। शासन के अधिकारियों की ओर से विभिन्न संगठनों पर दबाव है कि किसी भी तरह से ये धरना न हो ताकि सरकार की बदनामी से बचा जा सके।

सूत्रों की माने तो धरने के पक्ष में ऐसे पत्रकार नेता व संगठन नहीं हैं जो समय-समय पर शासन/सरकार से लाभान्वित होते रहे हैं। जबकि सरकारी सुविधाओं से अभी तक वंचित पत्रकारों की एक बड़ी संख्या इस धरने के पक्ष में दिख रही है।

इस सूरत में आगामी 25 जून को देखना है कि इस धरने में कितने पत्रकार जुटते हैं…?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन