Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : 5 राज्यों के पत्रकारों ने पैदल मार्च निकालकर ‘गांजा केस’ जैसे फ़र्ज़ी मामलों का किया विरोध!

बचेली/सुकमा | छत्तीसगढ़ के सुकमा में पांच राज्यों के पत्रकारों ने अंतरराज्यीय आंदोलन किया. निर्दोष पत्रकारों को न्याय देने के लिए सीबीआई जांच की मांग के साथ तीन किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया.

संयुक्त बस्तर पत्रकार संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए सुकमा के बस स्टैंड में भारी तादाद में मीडियाकर्मियों ने धरना दिया. इसके बाद पदयात्रा निकालकर गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.

इस धरने का कोंटा विधायक कवासी लखमा, सीपीआई नेता मनीष कुंजाम और हरीश कवासी ने समर्थन किया. प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र तक के पत्रकार शामिल रहे.

मनीष कुंजाम ने कहा कि जब पत्रकारों के साथ प्रशासन व पुलिस ऐसा कर सकती है, तो एक आम आदमी ग्रामीणों का ये लोग क्या हाल करते होंगे.

दरअसल, आंध्र प्रदेश के चित्तूर थाना में सुकमा और दंतेवाड़ा के चार पत्रकारों पर गांजा प्रकरण दर्ज किया गया था, जो राज्य में खूब चर्चा का विषय बना था.

गांजा प्रकरण की अन्य खबरें नीचे पढ़ें….

छत्तीसगढ़ के चार टीवी पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखकर खनन माफिया ने आँध्रा पुलिस से पकड़वा दिया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन