Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजस्थान पत्रिका के रिपोर्टर ने चारागाह की जमीन को पत्नी के नाम आवंटित करा लिया

अजमेर (राजस्थान) : जिले के सावर क्षेत्र में राजस्थान पत्रिका के रिपोर्टर सत्यनारायण कहार पर लाखों रूपयों की बेशकीमती चारागाह भूमि को अपने नाम आवंटित करवाने का आरोप लगा है। सत्यनारायण पूर्व में ग्राम पंचायत सदारा का उपसरपंच रह चुका है। तब भी यह पत्रिका का ही रिपोर्टर था।

सत्यनारायण पर आरोप हैं कि इसने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए मिलिभगत कर ग्राम सदारी में देवनारायण मंदिर के रास्ते पर स्थित जमीन को अपनी पत्नी के नाम आवंटित करवा लिया। इसके विरोध में सोमवार को ग्राम सदारी व भोपों का झोपड़ा के ग्रामीणों ने उपखण्ड मुख्यालय केकड़ी पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को कलक्टर के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त जमीन पर उनके मवेशी चारा चरते हैं और यह देवनारायण भगवान के मंदिर की जमीन है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि यह आवंटन निरस्त नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

एक पत्रकार द्वारा भेजे पत्र पर आधारित खब

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन