Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका यूपी के रिपोर्टर विकास सिंह को मिला ‘ रिर्पोटर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड

राजस्थान पत्रिका के यूपी नेटवर्क से खबर है कि विकास सिंह को इस साल का रिपोर्टर ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रदान किया गया है. इसके साथ ही विकास ने पत्रिका की यूपी टीम में एक साल का समय भी पूरा किया है. बीते साल ही उनकी ज्वाइनिंग हुई थी. इस घोषणा के बाद पत्रिका यूपी के संपादक ने सोशल मीडिया पर विकास को बधाई दी है. इसके साथ ही विकास ने जो कहा-लिखा है, नीचे हुबहू दिया जा रहा है..पढ़ें.

संपादक के वॉल से-
विकास सिंह ने सफलतापूर्वक प‌त्रिका यूपी टीम में 1 साल पूरे किए हैं। विकास को ढेर सारी बधाई।

इन 365 दिनों में विकास के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने रामपुर में पत्रकारिता की शीर्ष मूल्यों को स्‍थापित किया। उमेश पाल मर्डर केस में उन्होंने यूजर के मन को छूआ। लोगों ने उन्हें स्टार माना। असद एनकाउंटर, कानपुर में दलित महिला का घर गिराना, आग लगना और अतीक मर्डर की रिपोर्टिंग में उन्होंने संस्‍थान और निजी जरूरतों को पीछे रखकर सिर्फ अपने यूजर्स के लिए काम किया। मणिपुर की रिपोर्टिंग में उनको चरमपंथियों द्वारा बंधक बनाया गया इसके बावजूद वो अपनी कार्यकुशलता और सूझबूझ से BSF की मदद से उनके चंगुल से बाहर निकल पाए। विकास, जर्नलिज्म आकाश आपका इंतजार कर रहा है। टिके रहें। सीखते रहें। आपका सुनहरा भविष्य इंतजार कर रहा है।

विकास सिंह के वॉल से-

18 अक्टूबर 2022 को @rajasthan_patrika में ज्वाइनिंग हुई। 1 साल के रिपोर्टिंग के दौरान कई शानदार अनुभव हासिल हुए। संस्थान ने काम और मेहनत को सम्मान देते हुए अक्टूबर 2023 में ‘रिपोर्टर ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा है। टीम के कैप्टन की भूमिका में श्री जनार्दन पांडेय सर का रोल शानदार रहा है। संस्थान में उप संपादक और वरिष्ठ पत्रकार श्री अभिषेक तिवारी सर के हाथों इनाम मिलना खुशी का डबल डोज मिलने जैसा है। टीम के सभी साथियों का आभार। दर्शकों का अभिनंदन।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन