Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अदालत की खबरों को अब यहां “अनquote” करेंगे पत्रकार प्रभाकर कुमार मिश्रा

24 फरवरी को न्यूज़ 24 में अपनी करीब 16 साल की पारी समाप्त कर देने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर मिश्रा ने अपना पता बदल लिया है। वह अब यूट्यूब चैनल अनquote मीडिया के जरिए अदालत की खबरों को अनकोट करते दिखाई देंगे।

जिन लोगों को लग रहा हो कि यह चैनल प्रभाकर जी ने बनाया है उनके लिए यह जानना जरूरी है कि यह चैनल जुलाई 1, 2025 को अस्तित्व में आ गया था, और अबतक इस चैनल को 23 हजार से ज्यादा लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में प्रभाकर जी ने बताया कि वह अब इस चैनल के जरिए अदालत के भीतर और बाहर की खबरों को अनकोट करेंगे। इनमें वह खबरें भी होंगी जो अक्सर दब जाया करती थीं। किसी न्यूज चैनल के साथ काम करते हुए वह उन खबरों को नहीं दिखा बता पाए, लेकिन अब ऐसी कोई बंदिश नहीं होगी।

आपको बता दें कि प्रभाकर कुमार मिश्रा दिल्ली बेस्ड पत्रकार हैं, जिनकी जड़ें बिहार के गोपालगंज से जुड़ी हैं। सुप्रीम कोर्ट रिपोर्टर के रूप में उन्होंने अयोध्या टाइटल सूट की विस्तृत कवरेज की। इसी अनुभव और कहानी को उन्होंने अपनी पुस्तक में दर्ज किया है।

उन्होंने एलएलबी और राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता में कदम रखा। 24 फरवरी से पहले तक वह न्यूज़ 24 टीवी चैनल में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे।

इसके अलावा प्रभाकर मिश्रा विभिन्न अखबारों और पत्रिकाओं में कॉलम लिखते हैं तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक के रूप में अध्यापन भी करते हैं, जहाँ से उन्होंने पत्रकारिता का अपना पाठ्यक्रम पूरा किया था।

न्यूज़24 छोड़ने की खबर यहां पढ़ें-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन