Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजदीप सरदेसाई और राहुल कंवल के वायरल वीडियो की हकीकत

मदन मोहन सोनी-

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त होते ही अलग अलग न्यूज चैनलों पर exit poll की बाढ़ आ गई। हमेशा की तरह मजेदार बात यह रही कि अलग अलग चैनलों के exit poll भी अलग अलग अनुमान बता रहे हैं।

इसी बीच आजतक के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई एवं राहुल कंवल की एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें वो अपने ही exit poll के आंकड़ों से असंतुष्ट नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो में बैठे तीसरे शख्स को सर्वे करने वाली कम्पनी का सीईओ प्रदीप गुप्ता बताया जा रहा है। दोनों वरिष्ठ पत्रकार एक्जिट पोल के आंकड़ों पर संदेह जता रहे हैं और प्रदीप गुप्ता के पास इस बात का कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।

कई राजनेताओं एवं मीडिया से जुड़े लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है।

Deshgaon नामक एक यूज़र ने एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया है कि इंडिया टुडे और माय एक्सिस के एग्जिट पोल ने एमपी में भाजपा को 140-162 सीटें मिलेंगी। उन्होंने इस सर्वे में कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिल रहीं हैं।

Axis My India के एमडी प्रदीप गुप्ता के साथ इंडिया टुडे के राजदीप सरदेसाई और राहुल कंवल इस आंकड़े को सुनकर अचरज में पड़ गए।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन