Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रजनीश कुमार सिंह ने आजतक, और सुमित रजक ने जागरण न्यू मीडिया छोड़ा

इंडिया टुडे समूह के हिंदी न्यूज चैनल आजतक (Aaj Tak) में कार्यरत पत्रकार रजनीश कुमार सिंह ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की।

रजनीश कुमार सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि “एक शानदार यात्रा के बाद मैंने आज तक से आगे बढ़ने का फैसला किया है। यहां मिले अवसरों, अनुभवों और उन शानदार लोगों के लिए मैं दिल से आभारी हूं, जिनके साथ काम करने का मौका मिला।”


दूसरी तरफ जागरण न्यू मीडिया (Jagran New Media) में बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत सुमित रजक ने संस्थान छोड़ दिया है। उन्होंने क्या कुछ लिखा है नीचे पढ़िए

अलविदा जागरण न्यू मीडिया, अलविदा नोएडा सेक्टर-16 की उस ऊँची इमारत को, अलविदा उस संस्थान में मेरे साथ काम करने वालों को, अलविदा मुझे सिखाने वालों को. अलविदा उन सभी लोगों को जो हर मौके पर मेरे साथ खड़े रहे, मुझे और बेहतर बनाया, निखारा और काबिल बनाया. आज चार साल का सफर खत्म हो रहा है. मेरा पत्रकारिता करियर लगभग पांच साल का है, जिसमें से चार साल मैंने जगरण न्यू मीडिया में काम करते हुए गुजारे.

कभी सोचा नहीं था कि इतने लंबे समय तक एक ही संस्थान में काम कर पाऊंगा, लेकिन किया. ख़ास बात ये रही कि पत्रकारिता में पॉलिटिकल बीट के ढर्रे से अलग होकर मैंने बिजनेस पत्रकारिता में काम किया. बिजनेस बीट को कवर करना आसान नहीं था, क्योंकि जीरो से शुरू करना था, लेकिन मैंने किया. बिजनेस के टर्म और जो चीजें जरूरी होती हैं, उन्हें सीखा. ताकि संस्थान ने जिस काम के लिए मुझे चुना था, उसे कर सकूँ.

रिसर्च करना, प्रोडक्शन करना, स्क्रिप्ट लिखना, एंकरिंग करना ये सारी चीजें की. इसमें कई गलतियाँ भी हुईं, लेकिन उतना ही सीखने को भी मिला कि चीजों को और बेहतर कैसे किया जा सकता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन