Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रिपोर्टर सर्वेश कुकरा ने दैनिक भास्कर के फरेबी मालिकों रमेश अग्रवाल और सुधीर अग्रवाल के खिलाफ दायर किया धोखाधड़ी का केस

: टारगेट पूरा करने के बावजूद विदेश भेजने का वादा पूरा न करने पर रिपोर्टर ने दायर किया केस, कोर्ट ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए, अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को : हरियाणा में हिसार जिले के हांसी शहर में दैनिक भास्कर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दायर किया गया है। इसमें दैनिक भास्कर के चेयरमैन रमेश अग्रवाल, एमडी सुधीर अग्रवाल समेत कई लोगों को पार्टी बनाया गया है। दैनिक भास्कर के पूर्व रिपोर्टर सर्वेश कुकरा ने कोर्ट में दायर की गई शिकायत में कहा है कि दैनिक भास्कर ने उन्हें विज्ञापन का एक टारगेट पूरा करने के एवज में विदेश टूर का वायदा किया था।

इस बारे में उन्हें लेटरहैड पर ऑफर भी दिया गया था लेकिन टारगेट पूरा होने पर भास्कर ने उन्हें धोखा दे दिया तथा टूर नहीं दिया। इस केस में दैनिक भास्कर के चेयरमैन रमेश अग्रवाल, एमडी सुधीर अग्रवाल के अलावा हिसार के संपादक हिमांशु घिल्डियाल, मार्केटिंग हैड अशोक शर्मा तथा धीरज त्रिपाठी को भी पार्टी बनाया गया है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। सर्वेश कुकरा ने कोर्ट में दायर की गई शिकायत में तमाम ऑफर लैटर तथा बैंक की स्टेटमेंट भी लगाई है जिनके द्वारा भास्कर को पेमेंट किए जाने की बात सत्यापित होती है। मामले की अगली सुनवाई 19 अक्तूबर को होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन