Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आउटलुक 2023 के 23 चेंजमेकर्स की लिस्ट में चुने गये कैंसर पीड़ित पत्रकार रवि प्रकाश

झारखंड के 49 वर्षीय चर्चित पत्रकार रवि प्रकाश आउटलुक बिजनेस पत्रिका में 2023 के 23 प्रभावशाली चेंजमेकर्स की लिस्ट में शामिल किये गये हैं. उन्होंने इस लिस्ट में शाहरूख खान के साथ खुद का नाम आने पर खुशी जाहिर की है. भड़ास से बात करते हुए रवि प्रकाश ने इसे मीडिया आउटलेट्स का सालाना रूटीन बताते हुए आउटलुक को धन्यवाद कहा है.

रवि प्रकाश ने X पर लिखा है, ‘शाहरूख खान मुझे हमेशा से प्रभावित करते रहे हैं. खुशी है कि Outlook Business ने दिसंबर अंक में साल 2023 के 23 सबसे प्रभावशाली चेंजमेकर्स की सूची में मेरा भी नाम एसआरके के साथ शामिल किया है. इस लिस्ट में कोहली, राहुल गांधी, और नितिन गड़करी भी हैं.’

बताते चलें कि रवि प्रकाश उन चुनिंदा लोगों में शुमार हैं जिनसे लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. उनसे जीवटता सीखने की जरूरत है. कैंसर से जूझते रवि प्रकाश से जिंदगी को बेहद सलीके और खूबसूरती से अपनी बात रखते कहते हुए जीने की सीख मिलती है. बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए चर्चित रवि कैंसर के साथ जीवन पर आधारित किताब भी लिख रहे हैं. भड़ास में उनके बारे में प्रकाशित कुछ खबरें हैं, जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं. उनसे कुछ सीख ले सकते हैं.

डाक्टर बोला था बस 18 महीने हैं तुम्हारे पास, आज 28 माह बाद भी जिंदा हूं : रवि प्रकाश

“मैं जानता हूँ कि एक रोज तुम मुझे मौत के हवाले कर दोगी” कैंसर से जंग लड़ रहे पत्रकार रवि प्रकाश की डायरी

आउटलुक मैगजीन के कवर पेज पर हैं कैंसर पीड़ित पत्रकार रवि प्रकाश!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन