Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रवीश ख़तरा थे, अर्नब तमाशा हैं—ये फर्क सत्ता समझती है!

सौरभ यादव-

याद कीजिए रवीश कुमार के NDTV के दिनों को जब बीजेपी ने रवीश के प्राइम टाइम में प्रवक्ता भेजने बंद कर दिए और जब तक वो एनडीटीवी में रहे बीजेपी ने अपना प्रवक्ता उनके शो पर नहीं भेजा। फिर अपने सेठ से कहकर चैनल खरीदवा लिया और रवीश को NDTV छोड़ना पड़ा।

आजकल अर्नब गोस्वामी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं और खुलकर बोल रहे हैं फिर भी सरकार उन्हें कुछ नहीं कह रही है यहां तक कि बीजेपी लगातार अपने प्रवक्ता उनके चैनल पर भेज रही है।

अब सवाल ये है कि ऐसा हो क्यों रहा है सरकार और बीजेपी को फर्क क्यों नहीं पड़ रहा है इन्हें डर क्यों नहीं लग रहा।

जवाब ये है कि अब जनता भी पहले जैसी नहीं रही और जनता को ऐसा बनाने में इन्हीं अर्नब जैसे लोगों का हाथ है…मैंने अपने आसपास के लोगों को सुना है अर्नब के बारे में बोलते हुए…वो ये नहीं कहते कि अर्नब सही मुद्दे पर बोल रहे हैं बल्कि वो मजाक बना रहे हैं और कह रहे हैं कि लगता है बीजेपी से पैसा मिलना बंद हो गया है…

सच ये है कि अब लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा अर्नब के सरकार के खिलाफ बोलने से…

यही वजह है कि सरकार और बीजेपी भी जान गई है कि हमने लोगों को इन्हीं अर्नब सुधीर अमीश जैसे लोगों की मदद से ऐसा बना दिया है कि अगर अब ये हमारे खिलाफ चिल्लाने भी लगें तो लोग इन्हें ही बेईमान कहेंगे और डपकर चुप करवा देंगे..

संबंधित खबर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन