Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हे अफसरों! हे कर्मचारियों! इन तस्वीरों को देखिए और सोचिए, क्या आप भी इसी तरह रेंगते हुए जीवन तो नहीं बिता रहे!

कुछ दिनों पहले ये तस्वीरें और इनसे संबंधित खबर इंटरनेट पर देख पढ़ कर शाक्ड रह गया. चीन में टारगेट न पूरा करने पर कर्मचारियों को घुटने के बल रेंगने चलने को कहा गया. यह सब पब्लिकली किया गया. कर्मचारी नौकरी बचाए रखने के चक्कर में न सिर्फ सार्वजनिक तौर पर घुटने पर रेंगे बल्कि लोगों ने जब इसकी तस्वीरें खींची तो प्रतिरोध तक नहीं किया. कई कर्मचारियों के आंसू निकल गए. उन्हें कोई दूसरा कर्मचारी सांत्वना देने लगा. ये सब कुछ तस्वीरों में कैद है. इन तस्वीरों को इंटरनेट पर खबर के साथ ज्यादातर पोर्टलों चैनलों ने प्रसारित प्रकाशित किया.

 

23 एकड़ में फैली झील का घुटने के बल चक्कर, जो कि 3.2 किमी पड़ता है, काटते हुए कर्मचारियों की पीड़ा को तनिक भी आप महसूस कर पाते हैं तो यकीन मानिए आपमें संवेदना तो बची है लेकिन जिस दुष्चक्र में आप फंसे हैं, उससे निजात पाने का रास्ता नहीं है आपके पास. अगर ऐसा है तो जान लीजिए कि रास्ता उसी को मिला है जिसने खोजना चाहा, जिसने पाना चाहा, जिसने इसके लिए प्रयास किया. 3.2 किमी का झील का चक्कर घुटनों के बल पूरा करने में एक कर्मचारी इस कदर लीन हुआ कि वह चक्कर पूरा करने के लिए पूरे 3 घंटों तक घुटनों पर ही चलता रहा. कर्मचारी कहीं खड़ा होकर आराम न करने लगें, इसके लिए बाकायदा गार्डों की तैनाती की गई जिसकी वजह से ये सजा बेहद दर्दनाक बन गई. कई कर्मियों के घिसटते अंगों से खून के फौव्वारे तक निकलने लगे. पर यह सब मीडिया में बड़ी खबर नहीं बन पाया क्योंकि मीडिया खुद ऐसे गुलामों को अपने यहां पालती है जिसे वह जब जैसा सजा देना चाहे तो ये गुलाम कबूल करने के लिए तैयार रहते हैं.

 अगली तस्वीर व संबंधित खबर देखने पढ़ने के लिए नीचे लिखे Next पर क्लिक करें>>

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2 3 4 5 6 7 8

1 Comment

1 Comment

  1. Sanjeev Singh thakur

    October 17, 2015 at 11:18 am

    so called educated society ki asabhyata ki prakashta. Lanat hai aise vikas par.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन