Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुब्रत राय की रिहाई के लिए अपनी संपत्तियों को बेचेगा सहारा

2 साल से जेल में बंद सहारा प्रमुख की रिहाई के लिए धन का बंदोबस्त करने हेतु सहारा समूह ने अपनी संपत्तियों को बेचने के बारे में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को नया प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव के आधार पर प्रधान न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति ए आर दवे और न्यायमूर्ति ए के सीकरी की पीठ ने सेबी से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.

सहारा के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि समूह अपना मुंबई का होटल सहारा स्टार, फार्मूला वन में कंपनी के 42 फीसदी शेयर और चार विमानों को बेचने के लिए बातचीत कर रहा है. समूह ने यह भी कहा कि विदेश में तीन होटलों लंदन में ग्रोवेनर हाउस होटल, न्यूयार्क प्लाजा तथा ड्रीम न्यूयार्क होटल बेचने के लिए भी बातचीत जारी है. वकील ने कहा कि ग्रोसवेनर हाउस होटल के लिए कतर से बातचीत चल रहा है जिससे करीब 2300 करोड़ रुपये मिलेंगे.

यही नहीं, समूह ने अमेरिका में उसके दो होटलों के लिए रशियन बैंक को फिर वित्तीय मदद के लिए राजी किया है. सहारा समूह ने बेंगलुरू में भी अपनी संपत्तियों को बेचने की अनुमति मांगी है. समूह को अपने निवेशकों को धन लौटाने के लिए सेबी-सहारा खाते में भुगतान के लिए 36000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करनी है.

न्यायालय ने 67 वर्षीय सुब्रत राय को अंतरिम जमानत के लिए कुछ शर्तें लगाईं थीं जिनमें पांच हजार करोड़ रुपये नकद और इतनी ही राशि की बैंक गारंटी देना तथा निवेशकों को ब्याज सहित 36000 करोड़ रुपये लौटाना शामिल हैं. सुब्रत राय सहारा की कंपनियों के दो निदेशकों रवि शंकर दुबे और अशोक राय चौधरी के साथ 4 मार्च, 2014 से तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन