Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बनारस में पत्रकारों का धरना शुरू होते ही लेबर अफसरों की सांस अंटकी, मांगी मोहलत

पत्रकारों, गैर पत्रकारों, श्रमिकों के ग्रेच्युटी-टर्मिनेशन के लम्बित वादों में शीघ्र न्याय के लिये शुरू हुये आन्दोलन में झुका प्रशासन

सहायक श्रमायुक्त ने त्वरित कार्यवाई के लिये 26 जनवरी तक मांगी मोहलत

क्रमिक अनशन स्थगित

वाराणसी। समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार विनय सिंह, जयराम पान्डेय और संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में धरना प्रदर्शन शुरू किया। अपर श्रमायुक्त/सहायक श्रमायुक्त के अधीन कई वर्षों से पत्रकारों, गैर पत्रकारों और संगठित, असंगठित श्रमिकों के वाद लंबित हैं। इन वादों में समय से न्याय न मिलने से खिन्न हो कर पत्रकारों ने संगठित रूप से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस अवसर पर जयराम पान्डेय ने कहा कि मीडियाकर्मियों को मालिकानों ने जब अपने संस्थानो से बाहर का रास्ता दिखाया तो पीड़ितों ने टर्मिनेशन, ग्रेच्युटी, मजीठिया बेजबोर्ड, एरियर आदि का वाद दाखिल कर के अपने हक के लिये न्याय की लड़ाई शुरू की। पर श्रम विभाग इस लड़ाई को लगातार टालता जा रहा है।

लेबर अफसर मीडिया मालिकानों के दबाव में काम करते हैं। यही कारण है कि मीडियाकर्मियों को न्याय नहीं मिल पाता है। इससे खिन्न हो कर पीड़ितों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार 19 जनवरी 2021 को अपराह्न में अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन पर बैठे पत्रकार, गैर पत्रकार, श्रमिकों के बीच सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव पहुंचे और लम्बित वादों में त्वरित कार्यवाई करने तथा अति शीघ्र न्याय देने का आश्वासन देते हुये 26 जनवरी तक का समय मांगा। उनके इस आश्वसन पर क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया गया।

धरना प्रदर्शन में राज नारायण मिश्रा, संजय कुमार सेठ, अरविंद मिश्रा, राजाराम गोंड, मोहन गिरी, एस इकबाल, रजा शास्त्री, ब्रिज मोहन सिंह, सन्तोष श्रीवास्तव, बाबूलाल श्रीवास्तव, संजय सिंह सहित अनेक पत्रकार, गैर पत्रकार, संगठित व असंगठित कामगार उपस्थित थे।

जयराम पान्डेय
समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन
8840357352

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन