Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संगम पांडेय, शिल्पी गुप्ता, अभिनय, सीपी शुक्ला, सुधीर द्विवेदी, योगेश पढियार के बारे में सूचनाएं

साहित्यिक मैग्जीन ‘हंस’ से सूचना मिली है कि यहां कार्यकारी संपादक के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार और लेखक संगम पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों का कहना है कि ‘हंस’ के संचालन समेत कुछ मुद्दों को लेकर प्रबंधन से मतभेद के बाद संगम ने खुद ही इस्तीफा दे दिया. संगम पांडेय स्टार न्यूज समेत कई न्यूज चैनलों और अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं.

इंडियन एक्सप्रेस से सूचना है कि एचआर हेड शिल्पी गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. एचआर हेड की अब अतिरिक्त जिम्मेदारी जीआर सक्सेना को दे दी गई है जो एडमिन हेड के रूप में कार्यरत हैं. शिल्पी गुप्ता के इस्तीफे का कारण पता नहीं चल पाया है.

दैनिक जागरण, बरेली से सूचना है कि यहां अभिनय सिंह ने एक बार फिर से नई पारी की शुरुआत की है. अभिनय जागरण से इस्तीफा देकर राजस्थान पत्रिका चले गए थे. अब वो फिर लौटकर जागरण आ गए हैं. बरेली से एक अन्य सूचना के मुताबिक अमर उजाला बरेली के सीनियर जर्नलिस्ट सीपी शुक्ला ने इस्तीफा देकर कैनविज टाइम्स ज्वाइन कर लिया है. शुक्ला लंबे समय से अमर उजाला में देहात डेस्क के प्रभारी थे. हिंदुस्तान टाइम्स, बरेली के साथ सुधीर द्विवेदी ने एक बार फिर नई पारी की शुरुआत की है. सुधीर दो साल पहले एचटी से इस्तीफा देकर पायनियर देहरादून गए थे. अब वो बरेली मंडल के प्रभारी बनकर एचटी में लौटे हैं.

दिव्य भास्कर, राजकोट से योगेश पढियार ने इस्तीफा दे दिया है. वे प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में कार्यरत थे. दिव्य भास्कर ने योगेश को बिना मजीठिया का लाभ दिए ही निकाल दिया. इसको लेकर नाराज योगेश कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन