Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय दो नए यूट्यूब चैनलों के साथ हाजिर हुए!

वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय एक बार फिर डिजिटल पत्रकारिता में नई शुरुआत के साथ सामने आए हैं। करीब चार महीने के ब्रेक के बाद संकेत उपाध्याय ने दो नए यूट्यूब चैनलों की लॉन्चिंग की है – हिंदी में ‘Double Check’ और अवधी भाषा में ‘अवध पंच’।

संकेत उपाध्याय ने इस मौके पर कहा,

“आपके साथ, एक छोटा सा संवाद। चार महीने बाद, एक नई शुरुआत।” उनका कहना है कि दोनों प्लेटफॉर्म का मकसद खबरों को सिर्फ ब्रेक करना नहीं, बल्कि उन्हें गहराई से जांचना, संदर्भ के साथ समझाना और आम दर्शकों की भाषा में पेश करना है।

कौन हैं संकेत उपाध्याय?

संकेत उपाध्याय देश के जाने-माने टीवी पत्रकारों में शुमार रहे हैं। उन्होंने NDTV इंडिया में लंबे समय तक बतौर प्राइम टाइम एंकर काम किया और “Prime Time”, “Muqabla”, “Reality Check” जैसे चर्चित कार्यक्रमों के जरिए पहचान बनाई। इससे पहले वे सहारा समय, इंडिया टीवी और अन्य बड़े न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स से भी जुड़े रहे हैं।

संकेत को उनकी बेबाक शैली, तथ्यों पर आधारित सवालों और सत्ता से सीधे संवाद के लिए जाना जाता है। वे उन पत्रकारों में रहे हैं जिन्होंने टीवी डिबेट को शोर से अलग, तर्क और डेटा के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश की।

‘Double Check’ क्या होगा

हिंदी चैनल ‘Double Check’ में संकेत उपाध्याय रोज़मर्रा की बड़ी खबरों, राजनीतिक दावों, सरकारी बयानों और वायरल नैरेटिव्स की फैक्ट-चेकिंग और एनालिसिस करेंगे। यानी खबरों को सिर्फ सुनना नहीं, बल्कि उन्हें “डबल चेक” करना इस चैनल की मूल आत्मा होगी।

‘अवध पंच’ – अवधी में पत्रकारिता

दूसरा चैनल ‘अवध पंच’ पूरी तरह अवधी भाषा में होगा। इसमें यूपी-पूर्वांचल और अवध क्षेत्र की राजनीति, समाज, खेती-किसानी और स्थानीय मुद्दों को स्थानीय बोली में उठाया जाएगा। संकेत का मानना है कि हिंदी से आगे बढ़कर क्षेत्रीय भाषाओं में गंभीर पत्रकारिता की बहुत बड़ी ज़रूरत है।

डिजिटल दौर में जहां पत्रकारिता तेजी से शॉर्ट क्लिप्स और रील्स तक सिमटती जा रही है, वहीं संकेत उपाध्याय का यह प्रयोग एक बार फिर कंटेंट आधारित, भाषा-केंद्रित और संवादधर्मी पत्रकारिता की वापसी के रूप में देखा जा रहा है।


संकेत उपाध्याय भएवा का नया चैनेल आवा है..हमरे सबके गाँव जंवार से अच्छे पढे लिखे लोगन माँ मधुकर उपाध्याय सर और संकेत भएवा हैं..इनका चैनेल देखें और सुनें..अपने को जागरूक बनाओ। -रवीश रंजन शुक्ला, पत्रकार

ये भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन