Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जेल में बंद पत्रकार संतोष यादव पर जानलेवा हमला

जगदलपुर। छत्तीसगढ के जगदलपुर में माआवादियों से मिली भगत के आरोप में स्थानीय जेल में बंद पत्रकार संतोष यादव पर जानलेवा हमला किया गया। इसकी जानकारी पत्रकार संतोष के पिता बुधराम ने दी। यह जानकारी बाहर तब आई जब उसकी तबीयत खराब होने की सूचना पर उसके पिता बुधराम यादव जेल में उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान संतोष यादव ने बताया कि दो दिन के भीतर उसे चंदू व विक्की नाम के दो युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की है।

इस मारपीट के दौरान किसी ने बीच बचाव तक नहीं किया यहां तक कि शिकायत तक नहीं हो पाई है। संतोष ने इस हमले की जानकारी अपने पिता के जरिए मीडिया तक पहुंचाई है। गौरतलब है कि पत्रकार संतोष यादव को जनवरी 16 को पुलिस ने माओवादियों से मिली भगत का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया। फिलहाल संतोष यादव की याचिका उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। बुधराम का कहना है कि जेल में उसके बेटे की जान खतरे में है। उन्होंने इस पर संबंधितों अधिकारियों से कार्रवाई की गुजारिश की है। हाल के दिनों छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर पत्रकारों का उत्पीड़न किया गया और उन्हें झूठे आरोपों में जेल में बंद किया गया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन