Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर महिला पत्रकार ने दर्ज कराई FIR, चाय के बहाने जबरदस्ती करने का आरोप

सतना | मध्य प्रदेश में सतना जिले के पूर्व बीजेपी जिलाअध्यक्ष सतीश शर्मा पर एक महिला पत्रकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कोलगांव थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेता सतीश शर्मा ने चाय पीने के बहाने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला पत्रकार का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई।

इतना ही नहीं महिला का दावा है कि यह सिलसिला पिछले चार वर्षों से चल रहा है। आरोपों के मुताबिक बीजेपी नेता महिला को धमकाते हुए कहता है- मेरी सरकार है, सत्ता है, मेरे लोग हैं, मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता है। शर्मा ने महिला को धमकाया कि तुम जैसी महिलाओं की लाशें जंगलों में मिलती हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसके घर जाकर उसे व उसके परिवार को धमकी दी है।

चैट हुई वायरल

सतना की यह मामला जैसे ही प्रकाश में आया सोशल मीडिया पर सतीश शर्मा के चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। वायरल हुई चैट में आरोपी द्वारा महिला को भेजे गए मैसेज देखे जा सकते हैं। इसके अलावा दोनों की एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस प्रकरण को लेकर सतीश शर्मा ने अपने बचाव में कहा है कि- वर्ष 2023 में जिलाध्यक्ष रहते हुए उनकी मुलाकात उक्त महिला से पार्टी कार्यालय की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई थी। बाद में महिला ने उन्हें फोन पर बताया कि उसे ऑपरेशन के लिए पैसों की जरूरत है। शर्मा के मुताबिक उन्होंने अपने एक मित्र के माध्यम से महिला को 25 हजार रुपये उधार दिए थे। जब उन्होंने कुछ महीने बाद पैसे वापस मांगे तो महिला ने उन्हें फंसाने की धमकी दी।

पहले भी विवादों में रहे हैं शर्मा

सतीश शर्मा इससे पहले भी विवादों में घिर चुके हैं। इससे पहले वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित अश्लील चैटिंग को लेकर सुर्खियों में आए थे। उनपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

बहरहाल, इन आरोपों ने सतना के राजनीतिक गलियारों में सनसनी मचा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीजेपी नेता पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन