Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण के उर्दू अखबार इंकलाब के वरिष्ठ पत्रकार शब्बीर शाद का निधन!

हारनपुर के सीनियर पत्रकार शब्बीर शाद का आकस्मिक निधन होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई तो वो डॉक्टर को दिखाने उनके घर पर गए थे. लेकिन डॉक्टर उन्हें देख पाते उससे पहले ही अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया.

शब्बीर शाद दैनिक जागरण समूह के उर्दू अखबार इंकलाब के पत्रकार थे, उर्दू ज़ुबान पर उनकी गहरी पकड़ थी और उर्दू पत्रकारिता में वो जाना पहचाना नाम थे.

पत्रकारिता के अलावा शब्बीर शाद शायरी का जबरदस्त शौक़ रखते थे, सहारनपुर में होने वाले तमाम बड़े मुशायरों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे और मुशायरों का आयोजन संभालते थे.

हिंदुस्तान के तमाम बड़े शायरों से निजी ताल्लुक़ रखते थे, उनके निधन से जहां उर्दू पत्रकारिता को बड़ा नुकसान पहुंचा है वहीं अदबी समाज भी उनके निधन से आहत है. कुतुबशेर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन