Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

ZEE वाले सुभाष चंद्रा हरियाणा में सभी पार्टियों के प्रत्याशी जिता रहे हैं, हैरत में समर्थक!

ज़ी समूह के मुखिया व पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा इन दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर महासक्रिय हैं. चंद्रा इतने सक्रिय हैं कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पक्षों के लोगों को चुनाव लड़ा रहे हैं.

चंद्रा, हरियाणा के बरवाला में भाजपा उम्मीदवार का प्रचार करने पहुंचे. इसके बाद आदमपुर विधानसभा पर कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं. इसे लेकर दोनों ही पार्टियों के समर्थकों में भी गफलत बताई जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ी मुखिया हिसार के पूर्व विधायक और इस बार के प्रत्याशी कमल गुप्ता का समर्थन कर रहे हैं. उधर इसी सीट पर लड़ रही निर्दलीय सावित्री जिंदल को भी जोरशोर से चुनाव लड़ा रहे हैं. सावित्री उद्योगपति सांसद नवीन जिंदल की मां हैं.

अब, हरियाणा के लोग जो चंद्रा और वहां की राजनीति को समझते हैं, वह हैरत में हैं. सूत्रों की माने तो लोग यह भी कहते पाए जा रहे हैं कि आखिर चंद्रा अपनी राजनीति के कौन से घोड़े दौड़ा रहे हैं?

जानकारों का मानना है कि चंद्रा उन सभी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ा रहे हैं जो जीतकर सरकार बना लेगा. चंद्रा माहिर व्यापारी भी हैं इसलिए उनके हिस्से मात की गुंजाइश कम ही है.

आने वाले समय में हरियाणा में जिसकी भी सरकार बनेगी, चंद्रा उसी के साथ गाना गाते हुए देखे जा सकते हैं, ऐसा तमाम पार्टी समर्थकों का मानना है.

सम्बंधित खबर…

ZEE वाले सुभाष चंद्रा का इशारा : हरियाणा चुनाव में इस करवट बैठेगा जीत का ऊंट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन