Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टैम वाले टामियों का टीआरपी बेचने का धंधा, एक ही हफ्ते में दो चैनलों को बना डाला नंबर वन!

एक बड़ी खबर टीआरपी आंकने वाली कंपनी TAM के यहां से आ रही है. पता चला है कि इस कंपनी ने, यानि टैम ने अपने कर्ताधर्ताओं यानि टामियों के इशारे पर एक ही हफ्ते में दो न्यूज चैनलों को नंबर वन बना डाला है. जी हां. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रीजनल न्यूज चैनलों की कैटगरी में टैम वालों ने इस साल के 34वें हफ्ते की टीआरपी में दो न्यूज चैनलों को नंबर वन बना दिया है. टामियों की कोशिश रही कि चुपचाप दोनों को अलग-अलग नंबर वन बना डालो और किसी को खबर भी न लगे. यही कारण है कि 34वें हफ्ते में ईटीवी वाले भी नंबर वन हैं और न्यूज नेशन वाले भी खुद को यूपी-यूके में नंबर वन बता रहे हैं. मजेदार है कि ईटीवी यूपी यूके की नंबर वन वाली टीआरपी में न्यूज नेशन यूपी यूके नहीं है और न्यूज नेशन यूपी यूके की टीआरपी में ईटीवी नहीं है.

यूपी-यूके की 34वें हफ्ते की टीआरपी जब भड़ास पर छपी तो न्यूज नेशन चैनल से कई साथियों के फोन आए कि यूपी में नंबर वन ईटीवी नहीं बल्कि न्यूज नेशन है. इस पर जब उनसे टीआरपी के आंकड़े मेल करने को कहा गया तो जो कुछ उन लोगों ने भेजा उससे चौंकाने वाली खबर सामने आई. न्यूज नेशन यानि एनएन की टीआरपी लिस्ट से ईटीवी गायब है. जो ईटीवी की टीआरपी है उसमें से एनएन गायब है. बाद में पता चला कि यह हरकत टैम वालों ने की है. सूत्रों के मुताबिक टैम वाले पैसे लेकर या ओबलाइज होकर या दबाव में आकर कई न्यूज चैनलों का ग्राफ बढ़ा देते हैं. 34वें हफ्ते में भी ऐसा ही किया है इन लोगों ने. पर इन बुद्धिहीनों ने ये नहीं सोचा कि जब ईटीवी और एनएन के आंकड़े एक जगह आ जाएंगे तो कोई सामान्य बुद्धि मनुष्य भी समझ जाएगा कि टीआरपी के नाम पर किसी ने गोरखधंधा किया है. उपर एनएन यूपी यूके की तरफ से जारी टीआरपी देखिए जिसमें एनएन यूपी यूके नंबर वन है लेकिन लिस्ट से ईटीवी गायब है. नीचे दिए गए शीर्षक पर क्लिक करके ईटीवी के नंबर वन वाली टीआरपी देखिए…

यूपी-यूके में ईटीवी नंबर वन, समाचार प्लस नंबर टू पर (34वें हफ्ते की टीआरपी)

xxx

टीआरपी के खेल में फंसे न्यूज चैनल, खुद को नंबर वन दिखाने की होड़

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन