Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

तेजस्वी यादव से रिपोर्टर का सतही सवाल, संपादक वहीं बैठा हंसता रहा!

रविशंकर उपाध्याय-

कल ही एक यूट्यूब चैनल का रिपोर्टर तेजस्वी यादव से पूछ रहा है कि बताइए आप रात में आखिरी कॉल किसको करते हैं? ऑप्शन: अपनी पत्नी को या संजय यादव को?

स्वाभाविक है कि यह सवाल इतना गैरवाजिब और सतही है कि तेजस्वी झेंप गए। प्रत्युत्तर में कहने लगे कि आप किसको लास्ट कॉल करते हैं: अपने संपादक को?

(तेजस्वी यादव ने संपादक का नाम लिया जो वहीं बैठे थे और हंस रहे थे। लेकिन मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता क्योंकि यह वही रिपोर्टर है जो अनंत सिंह से …की सरकार का बाइट लेकर आया था और उसे इन्हीं संपादक महोदय ने अपने चैनल के प्रचार प्रसार में इस्तेमाल किया था। और ये दुनिया को पत्रकारिता का ज्ञान देते फिरते हैं।) बताइए अब ऐसे रिपोर्टर और संपादक को लोग क्या फूल माला देगा! और नेताओं में भी दिखने की चाह ऐसी कि वे वहां पूरा मजमा लेकर जाते हैं। हद है!

यहां स्क्रीनशॉट फोटो उसी चैनल के कार्यक्रम का है। जिसमें चैनल के पहचान को हटा दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन