Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जागरण न्यू मीडिया ने अपने अंग्रेज़ी प्लेटफॉर्म को दिया नया नाम और पहचान

नई दिल्ली। जागरण प्रकाशन के डिजिटल विंग जागरण न्यू मीडिया ने अपने अंग्रेज़ी न्यूज़ प्लेटफॉर्म को एक नई पहचान और स्वतंत्र अस्तित्व के साथ लॉन्च कर दिया है। अब यह प्लेटफॉर्म TheDailyJagranडॉटcom के नाम से जाना जाएगा। इस नए अवतार के साथ ब्रांड ने अपनी मूल प्रतिज्ञा को दोहराया है — “From the House of Trust, Comes a New Daily” यानी “विश्वास के घर से आता है एक नया डेली”।

TheDailyJagranडॉटcom अब लाइव हो चुका है और इसका उद्देश्य है – सत्यापित समाचार, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और विश्वसनीय खबरों के जरिए आधुनिक भारतीय पाठकों के लिए एक प्रीमियम इंग्लिश न्यूज़ डेस्टिनेशन बनना।

इस अवसर पर जागरण न्यू मीडिया के सीओओ गौरव अरोड़ा ने कहा, “TheDailyJagranडॉटcom हमारे अंग्रेज़ी भाषी दर्शकों की सेवा के तरीके में एक प्रगतिशील बदलाव है। यह प्लेटफॉर्म जागरण की भरोसेमंद विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई संपादकीय दृष्टि, बेहतर डिज़ाइन और धारदार कहानी कहने के तरीके के साथ आया है। हमारा लक्ष्य इसे एक युवा, बोल्ड और विश्वसनीय मीडिया ब्रांड के रूप में स्थापित करना है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम लगातार भाषायी विस्तार की दिशा में काम कर रहे हैं और यह बदलाव हमारी उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिससे हम सीमाओं के पार अपने पाठकों तक पहुंच बना सकें।”

क्या है नया TheDailyJagranडॉटcom में?

तकनीकी नवाचार: वेबसाइट को Next.js 14, Tailwind CSS जैसी आधुनिक तकनीकों से बनाया गया है, जिससे स्पीड, परफॉर्मेंस और स्मूद नेविगेशन सुनिश्चित हो सके।

नए सेक्शन:

  • CricDaily: क्रिकेट की हर लाइव अपडेट और मैच शेड्यूल के लिए।
  • AstroDaily: दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए।
  • फाइनेंस कैलकुलेटर: EMI, SIP, PPF, BMI समेत कई उपयोगी टूल।

पर्सनलाइजेशन:

  • MyFeed के ज़रिए यूज़र की रुचियों के अनुसार न्यूज़ फीड।
  • सिंगल साइन-ऑन और स्मार्ट कंटेंट डिस्कवरी जैसी सुविधाएं।

TheDailyJagran.com न सिर्फ एक न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, बल्कि यह डिजिटल पत्रकारिता में एक नया और विश्वसनीय अध्याय रचने की दिशा में जागरण समूह का बड़ा कदम है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन