गिरीश मालवीय-
देश के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक टाइम्स ग्रुप यानि बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के टॉप ऑफीशियल से ED पूछताछ कर रही है। यह ग्रुप टाइम्स ऑफ इंडिया नवभारत टाइम्स और इकनॉमिक टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित अखबारों का प्रकाशन करता है।
ED का कहना है कि बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के वित्तीय लेनदेन और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड जैसे टैक्स हेवेन देशों में 900 करोड़ रुपए से अधिक के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी के लिए ये जांच की जा रही है।
2019 में कोबरा पोस्ट ने अपने बहुचर्चित स्टिंग ‘ऑपरेशन 136’ की दूसरी क़िस्त रिलीज़ की थी। इस स्टिंग में पता चला कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन 500 करोड़ के बदले अपने ग्रुप से जुड़े सभी मीडिया संस्थानों के जरिए हिंदुत्व का एजेंडा चलाने के एक टांग पर खड़े है। मामला रकम कैश या चेक पर थोड़ा अटका था लेकिन विनीत जैन साब और बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शाह ने रास्ता निकाला कि अगर वो इस कैश को एस्सार, अम्बानी या अडानी को दे दें तब वो किसी डील के तहत ये पैसा इन औद्योगिक घरानो से ले लेंगे।
इस स्टिंग ऑपरेशन के लिए कोबरा पोस्ट के अंडर कवर रिपोर्टर पुष्प शर्मा ने खुद को ‘आचार्य अटल’ के तौर पर पेश किया जो कि पुणे के ‘श्रीमद भगवद गीता प्रचार समिति’ का प्रतिनिधि है और लेकिन उनके बेहद घनिष्ठ सम्बन्ध नागपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी है।
टाइम्स ग्रुप के अलावा इस स्टिंग ऑपरेशन में इंडिया टुडे, हिंदुस्तान टाइम्स, जी न्यूज, नेटवर्क 18, स्टार इंडिया, ABP न्यूज, दैनिक जागरण, रेडियो वन, रेड एफएम, लोकमत, ABN आंध्रा ज्योति, टीवी 5, दिनामलार, बिग एफएम, के न्यूज, इंडिया वाइस, द न्यू इंडियन एक्सप्रेस, MVTV और ओपन मैगजीन जैसे मीडिया समूह को बेनकाब किया गया था। ये सारे मीडिया समूह कुछ चंद रुपयों के लिए पत्रकारिता की धोती उतारने आतुर दिख रहे थे।
बहरहाल हो सकता है कि टाईम्स ग्रुप वालों को ऐसा ही आचार्य अटल सच मे मिल गया हो और उसी ने शैल कम्पनियों के जरिए ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड जैसे टैक्स हेवेन देशों से हजारों करोड़ इन्वेस्ट करवाए हो।
देखें कोबरा पोस्ट वाले स्टिंग का टाइम्स ग्रुप वाला अंश-


